
टाइगर की फिल्म गणपत का टीजर आउट, दिखा एक्टर का एक्शन अवतार, VIDEO
AajTak
देशभक्ति पर बेस्ड इस वीडियो सॉन्ग को खूब व्यूज मिल रहे हैं. अब एक्टर ने फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से भी अपडेट कर दिया है. एक्टर की फिल्म गणपत का टीजर जारी कर दिया गया है.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अब फिल्म इंडस्ट्री में एक राइजिंग सुपरस्टार के रूप में देखे जा रहे हैं. एक्टर की एक्टिंग और डांसिंग से तो सभी वाकिफ हैं ही साथ ही उनकी सिंगिंग ने भी अब सभी को दीवाना बना दिया है. हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने फैंस के लिए अपनी आवाज में पहला गाना लॉन्च किया था. देशभक्ति पर बेस्ड इस वीडियो सॉन्ग को खूब व्यूज मिल रहे हैं. अब एक्टर ने फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से भी अपडेट कर दिया है. एक्टर की फिल्म गणपत का टीजर जारी कर दिया गया है.More Related News













