
झारखंड: पूजा सिंघल को अहम विभाग न दें, ईडी ने कोर्ट में दाखिल की याचिका
AajTak
झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की है. ईडी ने मांग की है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रहे ट्रायल को देखते हुए पूजा सिंघल को कोई अहम विभाग या सचिव पद न दिया जाए. पूजा सिंघल पर मनरेगा घोटाले में शामिल होने का आरोप है. 28 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी और हाल ही में उनका निलंबन भी समाप्त किया गया था. ईडी का कहना है कि अगर उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद दिया जाता है तो वे जांच को प्रभावित कर सकती हैं. देखें आज तक संवाददाता सत्यजीत कुमार की ये खास रिपोर्ट.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












