
जिस होटल में पीछे के दरवाजे से घुसते थे पंकज त्रिपाठी, सालों बाद पहुंचे वहां, हुआ जमकर स्वागत
AajTak
पंकज त्रिपाठी ने अपने पुराने होटल में काम करते हुए दिनों को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया. वो हाल ही में उसी होटल में पहुंचे थे, जहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर उनकी आंखें भर आई थीं.
बॉलीवुड में अपना नाम अपने काम और टैलेंट के दम पर बनने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी का स्ट्रगल काफी रोचक रहा है. पंकज एक्टिंग में आने से पहले बिहार के पटना में एक होटल में काम किया करते थे. 90 के दशक में वो पटना के मौर्या होटल में किचन सुपरवाइजर का काम किया करते थे. उनका कहना है कि एक्टिंग से उनका प्यार इसी दौरान बढ़ा था जब उन्होंने फिल्म 'अंधा कानून' देखी थी.
हाल ही में पंकज ने अपने पुराने होटल में काम करते हुए दिनों को याद करते हुए एक किस्सा सुनाया. उन्होंने ये भी बताया कि वो आज भी उन लोगों के साथ संपर्क में हैं जिनके साथ उन्होंने उस होटल में काम किया था. पंकज हाल ही में उसी होटल में पहुंचे थे, जहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर उनकी आंखें भर आई थीं.
जब रो पड़े 'कालीन भैया'
मीडिया के एक पब्लिक इवेंट में मौजूद पंकज त्रिपाठी ने बताया, 'इस इवेंट में आने से पहले मैं करीब 15 होटल के स्टाफ से मिला जहां मैंने पहले काम किया था. मैं वहां विक्रांत मैसी से भी मिला और वहां मौजूद सभी स्टाफ के लोगों ने उन्हें बताया कि कैसे मैं उन लोगों के साथ काम किया करता था.'
उन्होंने अपने होटल के दिनों को याद करते हुए कहा, 'मैं पहले होटल के अंदर पीछे के दरवाजे से आया करता था, जहां से आज बाकी होटल स्टाफ एंटर करता है. आज मुझे उसी होटल के मेन गेट से एंट्री मिली और मेरा स्वागत करने के लिए जर्नल मैनेजर वहां खड़ा था. उस पल ने मुझे भावुक कर दिया. तो ये सभी यादें एकदम से आपकी नजरों के सामने आ जाती हैं और मुझे यकीन दिलाती हैं कि जीवन में कुछ भी होना संभव है. मेहनत और ईमानदारी से आप अपने हर सपने को पूरा कर सकते हैं.'
पंकज त्रिपाठी का बॉलीवुड में सफर

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.












