
जॉर्डन के क्राउन प्रिंस ने सऊदी अरब की इस खूबसूरत लड़की से की सगाई, तस्वीरें देख फिदा हुए लोग
AajTak
जॉर्डन के शाही राजघराने ने क्राउन प्रिंस हुसैन बिन अब्दुल्ला की सऊदी की रजवा खालिद से सगाई का ऐलान किया है. दोनों की सगाई की यह रस्म 17अगस्त को रियाद में रजवा खालिद के पिता के घर पर हुई थी. सगाई समारोह में क्राउन प्रिंस हुसैन (28) और रजवा के परिवार के करीबी सदस्य शरीक हुए, जिसमें जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय और क्वीन रानिया भी शामिल थे.
जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय और उनकी पत्नी क्वीन रानिया के सबसे बड़े बेटे शादी के गठबंधन में बंधने जा रहे हैं. जॉर्डन के द रॉयल हाशिमेट कोर्ट ने क्राउन प्रिंस हुसैन बिन अब्दु्ल्ला की सऊदी की रहने वाली रजवा खालिद बिन मुसैद बिन सैफ बिन अब्दुल्लाजीज अल सैफ से सगाई का ऐलान किया. दोनों की सगाई की तस्वीरें आधिकारिक तौर पर पोस्ट की गईं.
सगाई की यह रस्म 17 अगस्त को रियाद में रजवा खालिद के पिता के घर पर हुई थी. सगाई समारोह में क्राउन प्रिंस हुसैन (28) और रजवा के परिवार के करीबी सदस्य शरीक हुए, जिसमें जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय और क्वीन रानिया भी शामिल थे.
द रॉयल कोर्ट ने क्राउन प्रिंस हुसैन बिन अब्दुल्ला और रजवा खालिद की सगाई पर किंग अब्दुल्ला द्वितीय और क्वीन रानिया को बधाई दी और उनके सुखी जीवन की कामना की.
बयान में कहा गया, यह समारोह रियाध में रजवा के पिता के घर पर हुआ. इस दौरान रॉयल हाइनेस प्रिंस हसन बिन तलाल, प्रिंस हसम बिन अब्दुल्ला द्वितीय, प्रिंस अली बिन अल हुसैन, प्रिंस हसम बिन अल हुसैन, प्रिंस गाजी बिन मोहम्मद, प्रिंस राशिद बिन अल-हसन और अल सैफ परिवार के कई सदस्य शामिल हुए.
क्वीन रानिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सगाई की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी सारी खुशियां संभाल पाऊंगी. मेरे प्यारे प्रिंस हुसैन और उनकी होने वाली दुल्हन रजवा को बधाई.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन और क्राउन प्रिंस हुसैन को फोन कर बधाई दी. उन्होंने जॉर्डन के क्राउन प्रिंस और उनकी होने वाली दुल्हन को सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







