
जैश के आतंकियों के हाथ में बंदूक, चेहरे पर दहशत... सामने आया त्राल एनकाउंटर का ड्रोन फुटेज
AajTak
इस ड्रोन वीडियो में आतंकियों को छिपे हुए देखा जा सकता है. एक अन्य फुटेज में एक आतंकी को ढेर होते देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि अभी और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया. त्राल में फायरिंग अभी भी जारी है. छिपे हुए आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस बीच त्राल एनकाउंटर का ड्रोन वीडियो सामने आया है.
इस ड्रोन वीडियो में आतंकियों को छिपे हुए देखा जा सकता है. एक अन्य फुटेज में एक आतंकी को ढेर होते देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि अभी और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं.
इससे पहले आज जैश के जिन तीन आतंकियों को ढेर किया गया है. वे सभी त्राल के रहने वाले हैं. इनके नाम आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद बट्ट हैं.
यह एनकाउंटर त्राल के नादिर गांव में चल रहा है. पुलवामा में 48 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर है. इससे पहले मंगलवार को शोपियां में लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर किया गया था.
इन आतंकियों को ढेर करने के बाद भारतीय सेना ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद 15 मई को अवंतीपोरा के त्राल के नादेर में तलाशी अभियान चलाया गया. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने त्राल के नादेर को चारों ओर से घेर लिया. जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिसके बाद आतंकियों पर फायरिंग की गई. ऑपरेशन अभी जारी है.
शोपियां में लश्कर के आतंकियों को किया था ढेर

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












