
'जेल में डाल दो, लेकिन इंडिया नहीं लौटेंगे,' दिल्ली से भागकर अफगान बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंचे बाप-बेटे
AajTak
भारत से एक बाप-बेटे के पाकिस्तान भागने का मामला सामने आया है. दोनों ने दावा किया है कि उनका धार्मिक उत्पीड़न किया जा रहा था. इसी से परेशान होकर उन्होंने नई दिल्ली में अपना घर छोड़कर भागने का फैसला किया. दोनों ने बलूचिस्तान प्रांत के चमन में अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश किया.
भारत से एक बाप-बेटे अपना घर छोड़कर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पहुंच गए हैं. इन दोनों ने कथित तौर पर धार्मिक अत्याचार का आरोप लगाया है और भारत के खिलाफ जहर उगला है. पाकिस्तान का दावा है कि बाप-बेटे अवैध रूप से पाकिस्तान में घुसे हैं. ये दोनों अफगानिस्तान बॉर्डर से भारत छोड़कर भागे हैं. इनका नई दिल्ली में अपना घर है. उनसे पूछताछ की जा रही है.
पाकिस्तान की पुलिस के मुताबिक, 70 वर्षीय मोहम्मद हसनैन और उनके 31 वर्षीय बेटे इशाक अमीर ने पाकिस्तान-अफगान बॉर्डर से अवैध रूप से पाकिस्तान में प्रवेश किया. दोनों ने करीब 14 दिन पहले बलूचिस्तान प्रांत के चमन में एंट्री की थी. दोनों को हिरासत में लिया गया. वर्तमान में कराची में ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के आश्रय गृह में रह रहे हैं.
'तंग आकर भारत छोड़ने का फैसला किया'
मोहम्मद हसनैन ने बताया कि अगर पाकिस्तान अधिकारी हमें जेल में डालना चाहते हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं. हम बिना कानूनी दस्तावेजों के आए हैं, लेकिन हम शरण लेना चाहते हैं. हसनैन और अमीर का कहना है कि वो नई दिल्ली के गौतमपुरी इलाके के रहने वाले हैं. वहां उनका घर है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लंबे समय तक उत्पीड़न और धार्मिक प्रताड़ना सहनी पड़ी. इससे तंग आकर देश छोड़ने और भागकर पाकिस्तान आने का फैसला लिया.
'काबुल से कंधार, फिर पाकिस्तान में एंट्री'
हसनैन ने कहा, हमें कराची पहुंचने में 14 दिन लगे, जहां सबसे पहले पुलिस स्टेशन गए और आत्मसमर्पण कर दिया. दोनों 5 सितंबर को नई दिल्ली से दुबई के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें अफगानिस्तान दूतावास से वीजा मिला. उन्होंने कहा, हमें वीजा मिला और हम काबुल के लिए रवाना हुए, जहां से हम सड़क मार्ग से कंधार गए और वहां से हम चमन सीमा के जरिए पाकिस्तान में दाखिल हुए.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








