
'जेलेंस्की ने ठुकराए ट्रंप के सभी प्रस्ताव, रूस ने जताई थी सहमति...', रूसी मंत्री का दावा
AajTak
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया. लावरोव ने कहा कि इन प्रस्तावों में NATO सदस्यता और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत भी शामिल थी.
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया है. यह बात लावरोव ने एक इंटरव्यू में कही. उन्होंने बताया कि वॉशिंगटन में हुई एक मीटिंग में ट्रंप ने कई प्रस्ताव पेश किए थे. ज़ेलेंस्की ने उन सभी प्रस्तावों को 'नहीं' कह दिया, जिसमें NATO की सदस्यता नहीं लेना और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा शामिल थी.
लावरोव ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ ऐसे सिद्धांत सुझाए थे, जिन्हें वॉशिंगटन स्वीकार करना जरूरी मानता है. इनमें NATO सदस्यता नहीं लेना और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करना शामिल था.
ज़ेलेंस्की ने हर बात पर 'नहीं' कहा है. उन्होंने रूसी भाषा पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को रद्द करने से भी इनकार कर दिया. लावरोव ने कहा कि ऐसे शख्स से मुलाकात कैसे संभव हो सकती है.
पुतिन-ज़ेलेंस्की की मुलाकात का क्या?
लावरोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ज़ेलेंस्की के बीच फिलहाल कोई बैठक निर्धारित नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन, ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए तभी तैयार होंगे, जब शिखर सम्मेलन के लिए एजेंडा तैयार हो जाएगा, जो अभी बिल्कुल भी तैयार नहीं है. लावरोव ने यह भी बताया कि अलास्का शिखर सम्मेलन में रूस ट्रंप द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों पर लचीलापन दिखाने के लिए सहमत हुआ था.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







