
जी-7 की बैठक में भारत को नहीं बुलाने पर विचार कर रहा जर्मनी?
AajTak
रूस पर भारत के रुख को देखते हुए जर्मनी नहीं चाहता कि भारत को आगामी जी-7 की बैठक में बतौर मेहमान बुलाया जाए. जानकारों का कहना है भारत ने रूसी हमले की निंदा नहीं की है जिसे लेकर जर्मनी भारत से नाराज चल रहा है. जी-7 के कई और देश भी भारत पर रूसी हमले की निंदा करने के लिए दबाव बना रहे हैं.
इस साल जून में आयोजित होने वाले जी-7 देशों के सम्मेलन में भारत को अभी तक औपचारिक रूप से न्योता नहीं मिला है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल सम्मेलन की मेजबानी करने वाला जर्मनी रूस पर भारत के स्वतंत्र रुख से नाराज है. यही वजह है कि सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर मेहमान आमंत्रित करने को लेकर जर्मनी कश्मकश में है.
जर्मनी के बवेरिया में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया बतौर मेहमान बुलाने पर मुहर लगा दी गई है लेकिन भारत पर विचार-विमर्श चल रहा है.
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से परिचित लोगों ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए नाम न बताने की शर्त पर कहा कि भारत ने यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस की निंदा नहीं की है. इसे देखते हुए जर्मनी में नाराजगी है और वो भारत को सम्मेलन में आमंत्रित नहीं करना चाहता है.
परिचित लोगों ने कहा कि जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण नहीं किया था तब भारत जी-7 में बुलाए जाने वाले मेहमानों की लिस्ट में शामिल था लेकिन रूस पर भारत के रुख को देखते हुए अभी ये निर्णय नहीं लिया गया है कि भारत को सम्मेलन में बुलाया जाएगा या नहीं.
वहीं, जर्मन सरकार के प्रवक्ता स्टीफन हेबेस्ट्रेइट का इस मामले पर कहना है कि जैसे ही लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा, जर्मनी मेहमानों की लिस्ट जारी कर देगा.
हेबेस्ट्रेइट ने कहा, 'चांसलर ने बार-बार स्पष्ट किया है कि वो अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में शामिल होते देखना चाहते हैं.'

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






