
जीत का जश्न मनाने के लिए खुली जीप में निकले Talibani लड़ाके, तभी हुआ हादसा, निकल गई चीख
Zee News
अफगानिस्तान पर जीत का जश्न मना रहे तालिबानी लड़ाकों की उस वक्त चीख निकल गई, जब चलती जीप से दो लड़ाके नीचे आ गिरे. अमेरिकी सेना की तरह तैयार होने के बाद आतंकी खुली जीप में हथियार लहराते हुए निकले, लेकिन कुछ ही देर में उनमें से दो सीधे जमीन पर आ गिरे.
काबुल: अमेरिकी सेना (US Troops) की वापसी से तालिबान (Taliban) बेहद खुश है, क्योंकि अब अफगानिस्तान पूरी तरह से उसके नियंत्रण में आ गया है. अपनी खुशी बयां करने के लिए आतंकी रोड शो कर रहे हैं, हवा में गोलियां चला रहे हैं. राजधानी काबुल में तालिबानियों को खुली जीप में बंदूकें लहराते हुए देखा जा सकता है. तालिबानी लड़ाके अपने साथ पत्रकारों को लेकर भी घूम रहे हैं, ताकि उनकी खुशी दुनिया को दिखाई जा सके. हालांकि, उनकी खुशी में उस वक्त खलल पड़ गया जब जश्न मना रहे 'एलीट फोर्स' के दो सदस्य घायल हो गए. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान (Taliban) की बद्री 313 बटालियन के लड़ाके (Badri 313 Fighter) काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport) पर मंगलवार को एक गाड़ी में सवार होकर जश्न मना रहे थे. कुछ लड़ाके सेना की वर्दी में थे, जबकि कुछ सादे कपड़े पहने हुए थे. जैसे ही गाड़ी ने रफ्तार पकड़ी, जीत के जश्न में डूबे दो तालिबान लड़ाके (Taliban Fighters) गाड़ी से नीचे गिर गए.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



