
जिस तुर्की ने पाकिस्तान को भेजी मदद, उसी की कंपनी भारतीय एयरपोर्ट्स पर संभाल रही सिक्योरिटी ऑपरेशन
AajTak
तुर्की की कंपनी Celibi Aviation की सहायक कंपनियां कई भारतीय एयरपोर्ट्स पर कार्गो हैंडलिंग सहित हाई सिक्योरिटी कार्यों में शामिल हैं. यह कुछ असहजता पैदा कर सकता है क्योंकि यह बात सामने आई है कि तुर्की ने पाकिस्तान को सैन्य ड्रोन मुहैया करवाया.
हाल ही में हुए भारत-पाक के बीच टकराव के वक्त तुर्की पाकिस्तान के साथ खड़ा नजर आया. इस दौरान तुर्की ने पाकिस्तान को सशस्त्र ड्रोन और ऑपरेटर मुहैया कराए है. गौर करने वाली बात यह है कि तुर्की की जॉइंट वेंचर कंपनी सेलिबी एविएशन (Celibi Aviation) दिल्ली, मुंबई और चेन्नई सहित आठ भारतीय एयरपोर्ट्स पर हाई सिक्योरिटी से जुड़ा कार्य संभालती है. यह भारत में सालाना 58 हजार फ्लाइट्स का मैनेजमेंट संभालती है.
सेलिबी एविएशन द्वारा भारत में किए जाने वाले कई कार्य खास तौर पर ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो प्रबंधन और एयरसाइड ऑपरेशन्स से जुड़े काम हैं, जो हाई सिक्योरिटी कार्य माने जाते हैं.
किस तरह के काम करती है टर्किश कंपनी?
सेलिबी एविएशन के कर्मचारी एयरसाइड ज़ोन में काम करते हैं, जो एयरपोर्ट्स के हाई सिक्योरिटी वाले क्षेत्र हैं और विमानों के सीधे संपर्क में आते हैं. सेलेबी के कर्मचारी कार्गो लॉजिस्टिक्स और पैसेंजर्स बैगेज भी संभालते हैं, जिसमें इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए निर्धारित सामान शामिल हैं.
तुर्की ने पाकिस्तान को क्या मदद भेजी?
तुर्की ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता मुहैया कराई, क्योंकि उसने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के हिस्से के रूप में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों पर भारत द्वारा हमला किए जाने के बाद भारतीय वायु रक्षा प्रणाली को घेरने की कोशिश की थी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












