
जिस कंपनी ने किया Moonlighting का विरोध, उसी के 300 एंप्लाई कर रहे थे दो जॉब, गई नौकरी
AajTak
देश की दिग्गज टेक कंपनी Wipro के चेयरमैन रिशद प्रेमजी (Rishad Premji) ने बीते दिनों अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा था, कि मूनलाइटनिंग (Moonlighting) यानी कंपनी के काम करते हुए दूसरा काम करने के पॉलिसी सीधा धोखा है, खासकर आईटी सेक्टर में. लेकिन उनके इस नजरिए से कई कर्मचारी सहमत नहीं दिखे थे.
एक साथ दो नौकरियां यानी मूनलाइटिंग (Moonlighting) का मुद्दा इन दिनों गर्माया हुआ है. इससे जुड़ा एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, देश की दिग्गज टेक कंपनी के खिलाफ विप्रो (Wipro) के चेयरमैन रिशद प्रेमजी (Rishad Premji) ने सबसे पहले इस मुद्दे पर राय देते हुए इसे साफ धोखा करार दिया था. अब उनकी कंपनी के ही एक-दो नहीं बल्कि 300 कर्मचारी विप्रो में काम करते हुए उसी की प्रतिद्वंदी कंपनी में दूसरी नौकरी करते पाए गए.
खुद विप्रो चेयरमैन ने किया खुलासा पीटीआई के मुताबिक, इस मामले का खुलासा बुधवार को खुद विप्रो चेयरमैन रिशद प्रेमजी (Wipro Chairman Rishad Premji) ने किया. यानी भले ही मूनलाइटिंग को धोखा बताते हुए रिशद प्रेमजी इस पॉलिसी का विरोध करते हैं, लेकिन उनके ही कर्मचारी उनकी राय से सारोकार नहीं रखते. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विप्रो ने 300 कर्मचारियों को प्रतिद्वंदी संस्थान के साथ काम करते हुए पाया गया है, जो कंपनी के प्रति निष्ठा का पूर्ण उल्लंघन है. बता दें सिर्फ विप्रो ही नहीं, बल्कि TCS और InfoSys जैसी कंपनियां भी मूनलाइटिंग के खिलाफ हैं.
मूनलाइटिंग पर अपनी बात दोहराई इस मामले की जानकारी देते हुए विप्रो चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि भले ही Moonlighting पर की गई अपनी टिप्पणियों के लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वह अपने बयान पर पूरी तरह से कायम हैं. उन्होंने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि वह 'मूनलाइटिंग' को सीधा धोखा बताया और साफ किया कि Wipro में काम करने वाले कर्मचारी दूसरी कंपनियों के लिए बिल्कुल काम नहीं कर सकते हैं. यह पूरी तरह से ईमानदारी का उल्लंघन है.
दोषी कर्मचारियों को किया बाहर रिशद प्रेमजी खिलाफ जाने का खामियाजा इन 300 कर्मचारियों को भुगतना पड़ा है. विप्रो चेयरमैन ने कहा कि एक साथ दो नौकरियां कर रहे इन सभी विप्रो कर्मचारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी की सेवाओं को टर्मिनेट कर उन्हें कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. यहां बता दें कि उन्होंने बीते दिनों ट्वीट कर Moonlighting को धोखा बताया था. इसके बाद उनके ट्वीट पर यूजर्स ने उनकी राय के खिलाफ प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी थी.
रिशद प्रेमजी ने किया था ये ट्वीट पहले बात करते हैं आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के मुखिया (Wipro Chairman) के ट्वीट की. रिशद प्रेमजी (Rishad Premji) ने बीते दिनों अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट (Tweet) कर कहा था कि मूनलाइटनिंग (Moonlighting Policy) यानी वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के दौरान कंपनी के काम के अलावा दूसरा काम करना सीधा धोखा है, खासकर आईटी सेक्टर में.
There is a lot of chatter about people moonlighting in the tech industry. This is cheating - plain and simple.













