
जिसके लिए खालिस्तान समर्थक बने घूम रहे ट्रूडो, उसी नेता ने अब कर दी आलोचना
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जिस सिख नेता के लिए खालिस्तान समर्थक बने घूम रहे हैं. अब उसी सिख नेता ने ट्रूडो की आलोचना की है. ट्रूडो सरकार के एक फैसले के खिलाफ बोलते हुए कनाडाई सांसद ने उसे हास्यास्पद तक बता दिया.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने देश के जिस सिख नेता के लिए खालिस्तान समर्थक बने घूम रहे हैं और भारत के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं, अब उसी सिख नेता ने ट्रूडो की आलोचना की है. कनाडा के सांसद और सरकार में शामिल न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जगमीत सिंह ने जस्टिन ट्रूडो के एक फैसले को हास्यास्पद बताया है.
दरअसल कनाडा इस समय आवास संकट का सामना कर रहा है, जिसका कनाडाई लोगों विशेषकर युवाओं और कम आय वाले परिवारों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ रहा है. कनाडाई सांसद जगमीत सिंह ने मंगलवार को पीएम ट्रूडो की आलोचना करते हुए कहा कि देश में आवास संकट का दोष अंतरराष्ट्रीय छात्रों पर नहीं, बल्कि उन पर ही मढ़ा जाना चाहिए.
जयशंकर ने लगाई फटकार तो कनाडा देने लगा लोकतंत्र की दुहाई, UN में कहा- विदेशी दखल से खतरा
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, जस्टिन ट्रूडो के आवास संकट ने छात्रों को घर खोजने के लिए संघर्ष करने को मजबूर कर दिया है. छात्रों को दोष देने के बजाय, हमें तत्काल समाधान लागू करना चाहिए. वहीं इस हालात से निपटने के लिए उपायों के बीच, सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश सीमित करने का भी प्रस्ताव दिया है. हालांकि जगमीत सिंह ने इसे हास्यास्पद निर्णय बताया है.
कनाडा में हाउस स्पीकर ने दिया इस्तीफा, पार्लियामेंट में की थी पूर्व नाजी सैनिक की तारीफ
कनाडा में आवास संकट एक गंभीर समस्या

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








