
जापान से अमेरिका को झटका, टैरिफ डील को लेकर आखिरी मिनटों में बड़े अधिकारी का दौरा रद्द
AajTak
जापान के शीर्ष व्यापार वार्ताकार रयोसेई अकाजावा की यह यात्रा 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज को अंतिम रूप देने के लिए थी, जिसे टोक्यो ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ में राहत के बदले में पेश किया था.
जापान के शीर्ष व्यापार वार्ताकार ने आखिरी मिनट में अमेरिका का दौरा रद्द कर दिया है. प्रशासनिक दिक्कतों की वजह से हो रही देरी के बाद यह फैसला लिया गया है. इस तरह चीन के बाद अब जापान ने भी अमेरिका को बड़ा झटका दे दिया है.
जापान के शीर्ष व्यापार वार्ताकार रयोसेई अकाजावा की यह यात्रा 550 अरब डॉलर के निवेश पैकेज को अंतिम रूप देने के लिए थी, जिसे टोक्यो ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ में राहत के बदले में पेश किया था.
बता दें कि जापान और अमेरिका के बीच जुलाई में टैरिफ डील पर व्यापक सहमति बनी थी. लेकिन निवेश समझौते के ब्योरे को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत कई देशों पर आयात टैरिफ बढ़ाए हैं, जिसमें जापान भी शामिल है. जापान पर शुरू में 25 फीसदी का सामान्य टैरिफ लगाया गया था, जो विशेष रूप से ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स जैसे प्रमुख निर्यात क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है.
जुलाई 2025 में जापान और अमेरिका ने एक व्यापार समझौते पर सहमति जताई, जिसमें जापान से आयात पर टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी करने का वादा किया गया. इसके बदले में जापान ने अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश पैकेज देने का प्रस्ताव रखा.
यह निवेश पैकेज अमेरिका के लिए आर्थिक सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों जैसे सेमीकंडक्टर, दुर्लभ पृथ्वी खनिज और दवाइयों में निवेश के लिए है. हालांकि, जापानी अधिकारियों ने जोर दिया कि निवेश तभी किया जाएगा, जब वह जापान के हितों को भी लाभ पहुंचाए. इस बिंदु पर दोनों पक्षों के बीच मतभेद हैं, क्योंकि जापान चाहता है कि निवेश से दोनों देशों को समान लाभ हो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






