
जापान के क्यूशू में भूकंप के जबर्दस्त झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता
AajTak
म्यांमार के बाद अब जापान में भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए हैं. जापान के क्यूशू क्षेत्र में भारतीय समयानुसार शाम 7:34 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार इस भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप पर स्थित था.
म्यांमार के बाद अब जापान में भूकंप के जबर्दस्त झटके महसूस किए गए हैं. जापान के क्यूशू क्षेत्र में भारतीय समयानुसार शाम 7:34 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार इस भूकंप का केंद्र क्यूशू द्वीप पर स्थित था.
हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने फिलहाल इस भूकंप के बाद किसी भी सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है. बता दें कि क्यूशू जापान का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और इसे भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है. स्थानीय प्रशासन ने निवासियों को सतर्क रहने और संभावित झटकों के लिए तैयार रहने की सलाह दी है.
इससे पहले म्यांमार में भूकंप के जबर्दस्त झटके लगे थे,एपी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप में म्यांमार में मरने वालों की संख्या 3000 से अधिक हो गई है.
वहीं, म्यांमार की सत्तारूढ़ सेना ने भूकंप राहत प्रयासों को सुगम बनाने के लिए 22 अप्रैल तक देश के गृह युद्ध में संघर्ष विराम की घोषणा की है. म्यांमार की सेना ने अपने शासन का विरोध करने वाले सशस्त्र समूहों के खिलाफ अपनी लड़ाई में बुधवार को अस्थायी संघर्ष विराम की घोषणा की, क्योंकि देश विनाशकारी भूकंप के बाद की स्थिति से जूझ रहा है. बता दें कि म्यांमार 2021 के तख्तापलट के बाद से कई सशस्त्र विपक्षी समूहों के साथ गृहयुद्ध में उलझा हुआ है. तब सेना ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की निर्वाचित सरकार से सत्ता छीन ली थी.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









