
जान पर खेलकर बचाई 5 मासूमों की जिंदगी, पर अपना बच्चा लापता... झांसी अग्निकांड के पीड़ित पिता की कहानी
AajTak
अब तक की जानकारी के अनुसार, अग्निकांड में घायल 16 बच्चों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. 10 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है, वहीं एक बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया है. 7 बच्चों का प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. दो बच्चों को परिजन ले गए हैं. एक का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है. 6 बच्चे अपनी मां के साथ वार्ड में सुरक्षित हैं. 6 बच्चे सुरक्षित हैं लेकिन उनके मां-बाप की जानकारी नहीं है. 10 बच्चों की मौत हो चुकी है.
झांसी के रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई. हादसे में कई बच्चे ऐसे हैं जिनके मां-बाप की जानकारी नहीं मिल पा रही. वहीं कुछ मां-बाप भी ऐसे हैं जिनको अपने बच्चों की जानकारी नहीं मिल पा रही. ऐसे ही एक पिता हैं महोबा के कुलदीप सिंह.
महोबा जिले के कबरइ इलाके के रहने वाले कुलदीप सिंह का भी बेटा मेडिकल कॉलेज में एडमिट था जिसका अब कुछ पता नहीं चल पा रहा है. 9 नवंबर को कुलदीप के बेटे का जन्म हुआ था. उसकी तबीयत खराब हुई तो झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया.
दवा लेने बाहर गए थे कुलदीप
बीती रात जब यह हादसा हुआ तो कुलदीप बच्चे की दवा लेने के लिए बाहर गए थे. पत्नी ने उन्हें वार्ड में आग लगने की सूचना दी. कुलदीप दौड़कर जब वार्ड में पहुंचे तो आग हर तरफ फैल चुकी थी. बच्चे अंदर बिलख रहे थे और हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी.
कुलदीप उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर बच्चों को बचाया. वार्ड में भर्ती 54 बच्चों में से 5 बच्चों को कुलदीप ने खुद बचाया लेकिन अब उनके ही बेटे का पता नहीं चल पा रहा है. पीड़ित परिवारों का कहना है कि हादसे के वक्त जिनके बच्चे थे उन्होंने ही भीतर घुसकर बच्चों को बचाया.
'मैंने दूसरों के बच्चे बचाए'

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







