
जातिगत जनगणना में गिनी जाएगी मुस्लिमों की भी जाति, तीन महीने में होगी शुरुआत.... जानिए कब आएगी रिपोर्ट
AajTak
जातिगत जनगणना में धर्म के साथ जाति का भी कॉलम होगा और मुस्लिमों की भी जातियां गिनी जाएंगी. सरकार दो से तीन महीने के भीतर जनगणना शुरू कराने की तैयारी में है.
केंद्र सरकार ने यह ऐलान कर दिया है कि देश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी. सरकार के ऐलान के बाद अब बात इसे लेकर भी होने लगी है कि जनगणना में जाति का कॉलम जुड़ेगा ही, क्या उपजाति या गोत्र के लिए भी कोई कॉलम होगा. जनगणना में किन बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जाएगी. क्या मुस्लिम समुदाय की जातियां भी गिनी जाएंगी. अब यह जानकारी सामने आ रही है कि जनगणना के दौरान धर्म के साथ ही जाति का भी कॉलम होगा. यह सभी के लिए होगा.
सूत्रों की मानें तो मुस्लिम समुदाय में भी कई जातियां हैं और इस बार की जनगणना में यह जानकारी भी सामने लाई जाएगी. सूत्रों का यह भी कहना है कि मुस्लिम आरक्षण से जुड़ी कोई भी मांग सरकार स्वीकार नहीं करेगी. इसके पीछे धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं होने की दलील दी जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह भी कई मौकों पर यह कह चुके हैं कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है और जब तक बीजेपी का एक भी सांसद संसद में है, हम धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे.
तीन महीने में शुरू होगी जनगणना
सूत्रों के मुताबिक जनगणना का काम अगले दो से तीन महीने के भीतर शुरू हो जाएगा. इसके लिए अधिकारियों को डेपुटेशन पर तैनात करने की प्रक्रिया सरकार जल्दी ही शुरू करने की तैयारी में है. जनगणना से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनगणना का काम पंद्रह दिन में पूरा कर लिया जाएगा. इस बार डिजिटल तरीके से भी जनगणना होगी. इस जनगणना में आधार ,बायोमेट्रिक और एआई का इस्तेमाल होगा. हालांकि, जनगणना के आंकड़ों के विश्लेषण में एक-दो साल का समय लग सकता है. जनगणना के आंकड़ों के विश्लेषण का काम पूरा होने के बाद इसका पूरा डेटा रिपोर्ट की शक्ल में पेश किया जाएगा.
2029 चुनाव में महिला आरक्षण लक्ष्य
सूत्रों का कहना है कि सरकार का लक्ष्य 2029 का लोक सभा चुनाव महिला आरक्षण के साथ कराना है. लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन जरूरी है और परिसीमन के लिए जरूरी है कि जनगणना के आंकड़े उपलब्ध हों. यह भी एक वजह है कि केंद्र सरकार जनगणना को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी है. अगले साल तक जनगणना का काम पूरा होने के बाद परिसीमन का काम शुरू होगा. परिसीमन के लिए आयोग का गठन किया जाएगा. परिसीमन आयोग की टीम राज्यों के दौरे कर रिपोर्ट तैयार करेगी.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







