
जाकिर नाइक को बांग्लादेश ने भेजा था बुलावा, चुनाव से तुरंत पहले क्यों टला दौरा
AajTak
भारत में वान्टेड जाकिर नाइक को बांग्लादेश बुलाया गया था. लेकिन बांग्लादेश गृह मंत्रालय की कोर कमेटी ने सुरक्षा कारणों से उनके दौरे को चुनावों के बाद तक टाल दिया है. नाइक पर भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं.
शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से बांग्लादेश का इस्लामिक झुकाव तेजी से बढ़ा है जहां कट्टरपंथी इस्लामी बेहद सक्रिय हो गए हैं. बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार अब उन कट्टरपंथी आतंकियों की भी आवभगत कर रही है, जिन्होंने कभी उनके देश पर हमला किया था. उन्हीं में से एक है इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक जिसे भारत ने वान्टेड भगोड़ा घोषित कर रखा है.
नाइक पर जुलाई 2016 के ढाका बेकरी आतंकी हमले में शामिल होने का आरोप है. इसी नाइक को बांग्लादेश बुला रहा है. बांग्लादेश की तरफ से बताया गया कि नाइक इसी महीने बांग्लादेश आने वाला है लेकिन अब खबर है कि उसका दौरा कुछ समय के लिए टाल दिया गया है.
भारतीय मूल के जाकिर नाइक को फिलहाल बांग्लादेश में एंट्री की इजाजत नहीं दी जाएगी. यह फैसला मंगलवार को सचिवालय में गृह मंत्रालय के मीटिंग रूम में हुई कानून-व्यवस्था कोर कमेटी की बैठक में लिया गया.
बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एक संगठन ने जाकिर नाइक को 28 और 29 नवंबर को दो दिन के लिए ढाका बुलाने की योजना बनाई थी. नाइक का कार्यक्रम ढाका के बाहर भी जाने का था. हालांकि, इसपर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है.
कोर कमिटी की बैठक में यह बात सामने आई कि अगर जाकिर नाइक बांग्लादेश आते हैं, तो भारी भीड़ जमा हो सकती है. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की जरूरत होगी. फिलहाल, चुनावों को लेकर सुरक्षा बल पहले से ही व्यस्त हैं, इसलिए इतनी बड़ी तैनाती संभव नहीं है.
बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय चुनावों के बाद ही नाइक की यात्रा पर विचार किया जा सकता है, लेकिन चुनाव से पहले नहीं.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








