
'जहां बंदूक आपके सिर पर लगी हो', भारत आने से पहले बिलावल भुट्टो ने ऐसा क्यों कहा?
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का कहना है कि उनकी पार्टी पीपीपी देश में चुनाव कराए जाने को लेकर देश के राजनीतिक नेतृत्व के बीच सहमति बनाने की कोशिश कर रही है. लेकिन कोई भी बातचीत बंदूक के साए में सफल नहीं होगी.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो गोवा में होने वाली विदेश मंत्रियों की SCO बैठक को लेकर दोनों देशों में चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इस बीच उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा ऐसे हालात में नहीं हो सकती जहां बंदूक आपके सिर पर लगी हो.
बिलावल ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव कराए जाने को लेकर देश के राजनीतिक नेतृत्व के बीच सहमति बनाने की कोशिश कर रही है. लेकिन कोई भी बातचीत बंदूक के साए में सफल नहीं होगी.
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल का यह बयान देश के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल के उस अनुरोध के बाद आया है, जिसमें उन्होंने नेताओं से मिलकर चुनावी मसले पर बात करने को कहा था. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने आम चुनाव और प्रांतीय विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की याचिका पर फिर से सुनवाई शुरू की है.
'बातचीत जिद से नहीं होती'
जस्टिस बंदियाल ने कहा कि बातचीत में कई जिद नहीं हो सकती. द्विपक्षीय बातचीत से ही सहमति बन सकती है. उन्होंने राजनीतिक नेताओं से ईद के बाद के बजाय गुरुवार को ही बैठक करने को कहा. उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा कि जुलाई में चुनाव हो सकते हैं.
'भारत में SCO बैठक में लेंगे हिस्सा'

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.










