
जस्टिन ट्रूडो बोले- अगले चुनाव में भी मैं ही चेहरा...सांसदों ने PM पद छोड़ने का दिया है अल्टीमेटम
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. उनकी लिबरल पार्टी के ही करीब दो दर्जन सांसदों ने उन्हें पद छोड़ने और नेतृत्व से पीछे हटने का अल्टीमेटम दिया है. लेकिन इसी बीच ट्रूडो ने गुरुवार को कहा कि वह अपने लिबरल पार्टी का नेतृत्व अगले चुनाव में भी करेंगे.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. उनकी लिबरल पार्टी के ही करीब दो दर्जन सांसदों ने उन्हें पद छोड़ने और नेतृत्व से पीछे हटने का अल्टीमेटम दिया है. लेकिन इसी बीच ट्रूडो ने गुरुवार को कहा कि वह अपने लिबरल पार्टी का नेतृत्व अगले चुनाव में भी करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार, उनके इस फैसले को कई सांसदों ने निराशाजनक करार दिया है.
क्या बोले जस्टिन ट्रूडो
प्रधानमंत्री ट्रूडो ने एक मीडिया बातचीत में कहा कि वह अगले चुनाव के लिए रणनीति पर काम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अगले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे. जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वह 28 अक्टूबर के बाद बने रहेंगे, तो ट्रूडो ने कहा हां. दरअसल, ट्रूडो के पार्टी के कई सांसदों ने उन्हें 28 अक्तूबर तक पद छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है.
यह भी पढ़ें: 'इनसे जुड़ता ही नहीं...', कनाडा की संसद में ट्रूडो की इंग्लिश का जमकर उड़ा मजाक, विपक्षी नेताओं ने लगाई क्लास
सांसदों ने की थी इस्तीफे की मांग
दरअसल, बुधवार को हुई एक बैठक में कुछ लिबरल सांसदों ने ट्रूडो से इस्तीफा देने की मांग की थी. सांसदों का दावा था कि ट्रूडो के चलते उनकी पार्टी को नुकसान हो रहा है. हाल के उपचुनावों में भी उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








