
जल्द शुरू होगी बाबा विश्वनाथ की नगरी से ताज नगरी के बीच वंदे भारत, देखें टाइमिंग और स्टॉपेज
AajTak
Vande Bharat: जल्द बाबा विश्वनाथ की नगरी से ताज नगरी के बीच वंदे भारत शुरू होगी. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अलग-अलग हिस्सों में चलने वाली कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी. चलिए जानते हैं टाइमिंग और स्टॉपेज.
Vande Bharat: देश में सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की सीरीज लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अलग-अलग हिस्सों में चलने वाली कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी. इन वंदे भारत ट्रेनों में बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से ताज नगरी आगरा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन भी शामिल थी. अब वाराणसी और आगरा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की नियमित परिचालन का शेड्यूल आ गया है. तो चलिए आपको बताते हैं टाइमिंग और स्टॉपेज.
यहां जानें ट्रेनों की टाइमिंग इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा के लिए वंदे भारत ट्रेन 20175/20176 बनारस-आगरा कैंट-बनारस का नियमित संचलन 23 सितम्बर, 2024 से प्रतिदिन (शुक्रवार को छोड़कर ) किया जायेगा. इस गाड़ी में वंदे भारत के 08 कोच लगाये जायेंगे. लिहाजा आपको अगर वाराणसी से आगरा या फिर आगरा से वाराणसी का सफर वंदे भारत ट्रेन से करना है तो आप आगामी 23 तारीख से आगरा और वाराणसी के बीच सफर कर सकते हैं. यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी.
यहां जानें ट्रेनों की स्टॉपेज बनारस से आगरा की तरफ जाने वाली 20175 बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत ट्रेन 23 सितम्बर, 2024 से प्रतिदिन (शुक्रवार को छोड़कर) बनारस से दोपहर 15.20 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज जं. से 16.55 बजे, कानपुर सेंट्रल से 19.02 बजे, इटावा से 20.19 बजे और टूंडला से 21.34 बजे छूटकर आगरा कैंट 22.20 बजे पहुंचेगी.
जबकि आगरा कैंट से बनारस की तरफ आने वाली 20176 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत ट्रेन 23 सितम्बर, 2024 से प्रतिदिन (शुक्रवार को छोड़कर) आगरा कैंट से 06.00 बजे प्रस्थान कर टूण्डला से 06.50 बजे, इटावा से 07.42 बजे, कानपुर सेंट्रल से 09.20 बजे तथा प्रयागराज जं. से 11.30 बजे छूटकर बनारस 13.00 बजे पहुंचेगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










