
जल्द खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध! प्रस्तावित शांति समझौते पर जेलेंस्की ने लगाई मोहर
AajTak
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रस्तावित शांति समझौते के ढांचे पर अपनी सहमति दे दी है. हालांकि राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि जिनेवा वार्ता से ठोस परिणाम मिले हैं, लेकिन अभी भी कुछ मामले अनसुलझे हैं. यूक्रेनी राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव ने कहा कि दोनों पक्षों ने समझौते की बुनियादी शर्तों पर सहमति बना ली है.
उम्मीदें लगाई जा रही है कि यूक्रेन-रूस के बीच जारी संघर्ष जल्द ही खत्म हो जाएगा, क्योंकि यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए प्रस्तावित अमेरिकी समझौते की रूपरेखा पर सहमति दे दी है. जबकि राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि कई मुद्दे अभी-भी अनसुलझे हैं. ये बयान अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल के अबू धाबी में रूसी प्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बीच आया है.
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए प्रस्तावित समझौते की रूपरेखा पर सहमति दे दी है.
अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल की अबू धाबी में रूसी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान अधिकारी ने कहा, 'यूक्रेनियन शांति समझौते पर सहमत हो गए हैं. कुछ छोटी-मोटी बातें अभी सुलझाई जानी बाकी हैं, लेकिन वे शांति समझौते पर सहमत हो गए हैं.'
आम सहमति पहुंचे दोनो पक्ष
इसके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव रुस्तम उमरोव ने एक्स पर लिखा कि हम जिनेवा में यूक्रेनी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के बीच हुई उत्पादक और रचनात्मक बैठकों और युद्ध समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के अथक प्रयासों की सराहना करते हैं. दोनों पक्ष (हमारे प्रतिनिधिमंडल) जिनेवा में चर्चा किए गए समझौते की मुख्य शर्तों पर एक आम सहमति पर पहुंच गए हैं.
उन्होंने आगे कहा कि कीव अब अगले कदमों में यूरोपीय सहयोगियों से समर्थन की उम्मीद करता है और अंतिम कदम पूरे करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक समझौते पर पहुंचने के लिए जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा की व्यवस्था करने के लिए उत्सुक है.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








