
जलजीवन मिशन में भ्रष्टाचार के आरोप, प्यासे आदिवासी आंदोलन पर उतरे... वैतरणा डैम से मुंबई-ठाणे को जाने वाला पानी रोका
AajTak
महाराष्ट्र के नाशिक के आदिवासी इलाकों में पानी की भीषण किल्लत को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने वैतरणा डैम से मुंबई, ठाणे और पालघर की ओर छोड़ा जाने वाला पानी रोक दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हर साल 2000 मिमी से ज्यादा बारिश और कई डैम होने के बावजूद उनके गांवों में गर्मियों में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है. आदिवासी ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन को पूरी तरह फेल बताया और योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.
महाराष्ट्र में नाशिक के इगतपुरी, त्र्यंबकेश्वर और पेठ जैसे आदिवासी इलाकों में इस बार गर्मी पानी के भीषण संकट के साथ आई है. पानी न मिलने से त्रस्त ग्रामीणों ने इगतपुरी के वैतरणा डैम से मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए छोड़ा जाने वाला पानी रोक दिया. आंदोलनकारी आदिवासियों ने नहर में कूदकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन को पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ी.
जानकारी के अनुसार, इगतपुरी के आदिवासी इलाकों से आए लोगों ने वैतरणा डैम की नहर को बंद करने की चेतावनी दी थी. जब प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी तो दर्जनों लोग नहर में उतर गए और प्रदर्शन करने लगे. आखिरकार, प्रशासन को पानी रोकना पड़ा और आंदोलनकारियों से बातचीत शुरू की गई. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि जब उनके गांवों में पानी नहीं है, तो वे मुंबई और अन्य शहरों को पानी क्यों भेजें.
यह विरोध किसी एक गांव या इलाके की कहानी नहीं है, बल्कि सरकार की वर्षों से चली आ रही अनदेखी का नतीजा है. इगतपुरी, त्र्यंबकेश्वर और पेठ जैसे तालुकों में हर साल 2000 मिमी से अधिक बारिश होती है. अकेले इगतपुरी में 7-8 डैम हैं, जिनसे मुंबई, ठाणे, पालघर और यहां तक कि मराठवाड़ा के औरंगाबाद और लातूर तक पानी पहुंचाया जाता है. इसके बावजूद गर्मियों में यहां के गांवों में पानी की जबरदस्त किल्लत होती है.
इगतपुरी तालुका के वाबळेवाडी गांव की स्थिति बताती है कि सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों पर हैं. टाकेद ग्राम पंचायत के इस गांव में 2019 में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन आज तक लोगों को नियमित पानी नहीं मिला. 2022 में जल जीवन मिशन के तहत यहां एक कुआं और घर-घर नल लगाए गए, मगर अब वो कुआं ही सूख गया है. महिलाएं रोज सुबह-शाम डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर निजी कुओं से पानी लाती हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







