
'जय महाराष्ट्र, जय गुजरात', शिंदे ने अमित शाह की मौजूदगी में लगाया नारा, विपक्ष ने घेरा तो सपोर्ट में आए फडणवीस
AajTak
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुणे में गुजराती कम्युनिटी का एक कार्यक्रम था. इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने हिंदी में भाषण दिया. साथ ही, भाषण के अंत में शिंदे ने 'जय हिंद, जय महाराष्ट्र और जय गुजरात' कहा. इसे लेकर सूबे में सियासी पारा हाई हो गया है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुणे में गुजराती कम्युनिटी का एक कार्यक्रम था. इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने हिंदी में भाषण दिया. साथ ही, भाषण के अंत में शिंदे ने 'जय हिंद, जय महाराष्ट्र और जय गुजरात' कहा. इसे लेकर सूबे में सियासी पारा हाई हो गया है. कांग्रेस और उद्धव गुट ने जहां एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला है, वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे का बचाव किया है.
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने एकनाथ शिंदे के 'जय गुजरात' नारे पर कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं, ये महाराष्ट्र की मातृभूमि और मराठी भाषा का अपमान है.
वहीं, उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एकनाथ शिंदे के 'जय गुजरात' वाले नारे की क्लिप शेयर की. साथ ही लिखा- शहा सेना, शहा सेना!
फडणवीस ने किया शिंदे का बचाव हालांकि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे का बचाव किया. उन्होंने कहा कि शिंदे ने पुणे के एक कार्यक्रम में 'जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात' कहा था, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे और उन्होंने गुजराती में सभा को संबोधित किया. फडणवीस ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि शिंदे ने 'जय गुजरात' कहा, इसका ये मतलब नहीं कि उन्हें महाराष्ट्र से कम और गुजरात से ज्यादा प्यार है. ऐसी संकीर्ण सोच मराठी मानुष को शोभा नहीं देती.
फडणवीस ने याद दिलाया शरद पवार का किस्सा फडणवीस ने यह भी याद दिलाया कि जब कर्नाटक के चिकोडी में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया गया था, तब शरद पवार ने भी मंच से 'जय महाराष्ट्र, जय कर्नाटक' कहा था. उन्होंने पूछा कि क्या इसका मतलब ये है कि शरद पवार को कर्नाटक से ज्यादा और महाराष्ट्र से कम प्रेम है?बवाल मचाने की जरूरत नहीं: फडणवीस
फडणवीस ने कहा कि जहां हम जाते हैं, वहां की जनता की भावना के अनुरूप बोलते हैं. सभी नेता ऐसा करते हैं. अब अगर गुजराती समाज के बीच 'जय महाराष्ट्र, जय गुजरात' कहा गया, तो इसमें इतना बवाल मचाने की कोई जरूरत नहीं है. हम सबसे पहले भारतीय हैं. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि अगर कोई यह सवाल उठा रहा है कि इस बयान से एकनाथ शिंदे का महाराष्ट्र के प्रति प्रेम कम हो गया है, तो वह व्यक्ति बहुत संकीर्ण सोच रखता है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







