
जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर कसा तंज, अर्जेंटीना के इंदिरा गांधी से संबंधों को दिलाया याद
AajTak
जयराम रमेश ने रवींद्रनाथ टैगोर की 1924 में अर्जेंटीना यात्रा का ज़िक्र किया, जहां वे मशहूर साहित्यकार विक्टोरिया ओकाम्पो के निमंत्रण पर गए थे. टैगोर और ओकाम्पो के बीच गहरी मित्रता हुई, जिसे टैगोर की जीवनी में खूब लिखा गया है. टैगोर की कविताओं का संग्रह 'पुरबी', जो 100 साल पहले प्रकाशित हुआ था, वह ओकाम्पो को समर्पित था.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अर्जेंटीना दौरे को लेकर तंज कसा है. इसके लिए उन्होंने 'सुपर-प्रीमियम फ्रीक्वेंट फ्लायर' शब्द का प्रयोग किया. उन्होंने X पर एक पोस्ट में न सिर्फ पीएम मोदी के विदेश दौरे की आलोचना की, बल्कि भारत और अर्जेंटीना के ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों को भी याद किया. उन्होंने लिखा कि सुपर प्रीमियम फ़्रीक्वेंट फ़्लायर आज अर्जेंटीना में है, 3 खत्म हो गए हैं, 2 और आने बाकी हैं. दरअसल, पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर हैं, जिसमें वह अब तक तीन देशों की यात्रा कर चुके हैं.
टैगोर, ओकाम्पो और 'पुरबी' का जिक्र जयराम रमेश ने रवींद्रनाथ टैगोर की 1924 में अर्जेंटीना यात्रा का ज़िक्र किया, जहां वे मशहूर साहित्यकार विक्टोरिया ओकाम्पो के निमंत्रण पर गए थे. टैगोर और ओकाम्पो के बीच गहरी मित्रता हुई, जिसे टैगोर की जीवनी में खूब लिखा गया है. टैगोर की कविताओं का संग्रह 'पुरबी', जो 100 साल पहले प्रकाशित हुआ था, वह ओकाम्पो को समर्पित था.
इंदिरा गांधी की 1968 में यात्रा और डाक टिकट का किस्सा कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए जयराम रमेश ने आगे बताया कि दिवंगत इंदिरा गांधी ने सितंबर 1968 में ब्यूनस आयर्स में ओकाम्पो से मुलाकात की थी और उन्हें विश्व भारती विश्वविद्यालय की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी थी. यही नहीं 1986 में अर्जेंटीना ने इंदिरा गांधी की स्मृति में डाक टिकट भी जारी किए थे.
बुद्ध से जुड़ा अर्जेंटीना का साहित्य जयराम रमेश ने प्रसिद्ध अर्जेंटीनी लेखक जोस लुइस बोर्गेस का भी उल्लेख किया, जिनका स्पेनिश भाषा और अंतर्राष्ट्रीय साहित्य में अहम स्थान है. कांग्रेस नेता ने पोस्ट में लिखा कि 1906 में जब बोर्गेस सात साल के थे, तब बोर्गेस ने सर एडविन अर्नोल्ड की द लाइट ऑफ एशिया पढ़ी थी और इससे उन्हें बुद्ध के जीवन को और भी अधिक पढ़ने और जानने की प्रेरणा मिली. बुद्ध का प्रभाव बोर्गेस की लघु कथाओं, निबंधों, कविताओं और व्याख्यानों में साफ झलकता है. 1969 तक वे पूरी तरह अपनी आंखें खो चुके थे, लेकिन इससे उन्हें और भी अधिक प्रसिद्धि मिली. 1986 में उनकी मृत्यु से 10 साल पहले बोर्गेस की पुस्तक क्यू एस एल बुदिस्मो (बौद्ध धर्म क्या है) प्रकाशित हुई थी, जिसमें बुद्ध के प्रति उनके जीवन भर के आकर्षण को दर्शाया गया था. 6 जुलाई 1977 को बोर्गेस ने ब्यूनस आयर्स में बौद्ध धर्म पर अपना प्रसिद्ध व्याख्यान दिया, जो यूट्यूब पर अब भी मौजूद है. मनमोहन सिंह और UNCTAD की याद
कांग्रेस नेता ने राउल प्रेबिश का भी उल्लेख किया, जो UNCTAD के प्रमुख और विकास अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ थे. उन्होंने याद दिलाया कि 1968 में UNCTAD का दूसरा सत्र दिल्ली में आयोजित हुआ था- यह पहली बार था जब किसी विकासशील देश ने इतना बड़ा संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित किया. जयराम रमेश ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह उस समय UNCTAD में काम कर रहे थे और उनकी एक दुर्लभ पारिवारिक तस्वीर भी साझा की.
'ग्लोबल साउथ' शब्द पर भी कटाक्ष उन्होंने 'Global South' शब्द को लेकर भी तंज कसा. एक शब्द जो प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर लगातार उपयोग करते हैं. जयराम रमेश ने लिखा कि यह अवधारणा UNCTAD से आई थी, हालांकि सबसे पहले इसका प्रयोग ब्रिटिश बैंकर ऑलिवर फ्रैंक्स ने 1960 में किया था.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






