
जम्मू में LoC के पास पाकिस्तानी फायरिंग में BSF का एक जवान शहीद, सात घायल
AajTak
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए. यह घटना आरएसपुरा सेक्टर में हुई है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने वीरतापूर्वक आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया.
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए. यह घटना आरएसपुरा सेक्टर में हुई है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने वीरतापूर्वक आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया.
पाकिस्तान द्वारा की गई सीमा पार से गोलीबारी में वह और सात अन्य घायल हो गए. इसमें इम्तियाज की मौत हो गई, जबकि अन्य सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जम्मू फ्रंटियर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हम 10 मई, 2025 को जम्मू जिले के आर एस पुरा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से गोलीबारी के दौरान राष्ट्र की सेवा में बीएसएफ के बहादुर उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं." बीएसएफ महानिदेशक ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि इम्तियाज को सम्मानित करने के लिए रविवार को पलौरा में जम्मू फ्रंटियर मुख्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा. बीएसएफ को भारत और पाकिस्तान के बीच 2 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा रेखा की रखवाली का काम सौंपा गया है. भारत और पाकिस्तान ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई है.
इसके बावजूद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए शनिवार रात जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर ड्रोन भेजे हैं. सशस्त्र बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हवाई रक्षा तंत्र से उन्हें मार गिराया. श्रीनगर शहर में कई विस्फोट हुए हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के बटवारा इलाके में एक सैन्य प्रतिष्ठान के पास मंडराते एक ड्रोन को मार गिराया.
यह घटना शनिवार शाम को भारत द्वारा यह घोषणा किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई कि दोनों देश सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं. केंद्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने भूमि, वायु और समुद्र पर सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोकने के लिए बनी द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किया है.
सूर्यास्त के बाद शहर में कई विस्फोटों के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीजफायर की घोषणा पर सवाल उठाया. शहर में रात के आसमान में भड़की लपटों के कारण 15 मिनट के अंतराल पर विस्फोटों की आवाजें सुनी जा सकती थीं. अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 8.20 बजे उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला शहर के ऊपर एक ड्रोन उड़ता हुआ पाया गया.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







