
जब हेमा मालिनी के लिए गाने से लता मंगेशकर ने किया इंकार, एक्ट्रेस को हमेशा रहा अफसोस
AajTak
हेमा मालिनी के लिए लता ने बहुत सारे सुपरहिट गाने गाए जिसमें किनारा मूवी का गाना 'नाम गुम जाएगा' प्रमुख है. मगर इसके बाद भी हेमा मालिनी को ताउम्र एक मलाल रहा कि लता जी ने उनकी फिल्म मीरा के लिए गाने नहीं गाए.
बॉलीवुड इंडस्ट्री लता मंगेशकर के निधन के सदमें से उभर नहीं पा रही है. लता जी का निधन हर किसी के लिए एक आघात हुआ है. बॉलीवुड के हर दौर के कलाकार का लता के साथ गहरा नाता रहा. 7 दशक लंबे करियर में लता जी ने ढेर सारी गाने गाए. उन्होंने कई सारी एक्ट्रेस के लिए गाने गाए जिसमें हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है. हेमा मालिनी के लिए लता ने बहुत सारे सुपरहिट गाने गाए जिसमें किनारा मूवी का गाना 'नाम गुम जाएगा' प्रमुख है. मगर इसके बाद भी हेमा मालिनी को ताउम्र एक मलाल रहा कि लता जी ने उनकी फिल्म मीरा के लिए गाने नहीं गाए.आजतक के खास कार्यक्रम 'श्रद्धांजलि: तुम मुझे भुला ना पाओगे' में हेमा ने इस बात का दुख जताया.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












