
जब हमास के सीक्रेट अड्डे में मौजूद है इजरायली सेना, तो कहां हैं हमास के लड़ाके? 41 दिन की जंग के बाद सबसे बड़ा सवाल
AajTak
इजरायल ने दावा किया था कि गाजा के अस्पतालों का इस्तेमाल हमास अपने सैन्य अभियानों और बंधकों को रखने के लिए कर रहा है. अमेरिका ने भी इजरायल के इन दावों का समर्थन किया था. यही वजह थी कि इजरायल की सेना ने गाजा के अस्पतालों को अपना निशाना बनाया.
इजरायल और हमास की जंग के 41 दिन पूरे हो चुके हैं. गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर इजरायली सेना का हमला जारी है. ग्राउंड ऑपरेशन के तहत इजरायल की सेना ने यूं तो गाजा में कई अस्पतालों को निशाना बनाया है. लेकिन बुधवार को इजरायली सेना गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा में दाखिल हो गई. जहां कई कमरों और तहखानों की तलाशी ली गई. वहां से कुछ हथियार और सामान तो बरामद हुआ लेकिन हमास के लड़ाके नहीं मिले. जबकि इजरायली सेना का दावा था कि अल शिफा अस्पताल में हमास का कमांड सेंटर चलता है.
इजरायल ने किया था ये दावा इजरायल ने दावा किया था कि गाजा के अस्पतालों का इस्तेमाल हमास अपने सैन्य अभियानों और बंधकों को रखने के लिए कर रहा है. अमेरिका ने भी इजरायल के इन दावों का समर्थन किया था. यही वजह थी कि इजरायल की सेना ने गाजा के अस्पतालों को अपना निशाना बनाया. इस दौरान विवाद भी हुआ कि हमलावरों ने मरीजों को भी नहीं बख्शा. उनकी वजह से कई मरीजों की मौत भी हो गई. हालांकि इजरायल ने इन खबरों को बेबुनियाद करार दिया.
अमेरिका ने किया था दावे का समर्थन इजरायली सेना लगातार दावा कर रही है कि अल शिफा हॉस्पिटल के नीचे हमास का प्रमुख ऑपरेशन कमांड सेंटर है और हमास के लड़ाके मरीजों, कर्मचारियों और नागरिकों का इस्तेमाल अपनी ढाल के तौर पर करते हैं. अमेरिका ने भी मंगलवार को इस बात की पुष्टि कर दी थी. यही वजह थी कि पिछले कई दिनों से इजरायल की सेना ने अल शिफा अस्पताल को घेर रखा था.
अस्पताल से मिले हथियार और उपकरण लेकिन बुधवार को इजरायल की सेना गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा में दाखिल तो हो गई. लेकिन उसके हाथ कुछ खास नहीं लगा. हालांकि वहां से कुछ हथियार और अन्य सैन्य उपकरण ज़रूर बरामद हुए. दावा किया जा रहा है कि इससे पहले अस्पताल के बाहर हमास के लड़ाकों के साथ इजरायली सेना की मुठभेड़ भी हुई. जिसमें हमास के पांच लड़ाके मारे गए.
नहीं मिले हमास के लड़ाके इजरायली सेना का दावा था कि हमास के आतंकी अस्पताल के नीचे सुरंगों में छिपे हुए हैं, जबकि वहां भी उन्हें कुछ नहीं मिला. इजरायल के इस दावे को हमास हमेशा नकारता रहा है. जबकि इसी वजह को लेकर इजरायली सेना ने अल शिफा अस्पताल पर धावा बोला है. मगर वहां अंदर हमास का कोई फाइटर इजरायली सेना को नहीं मिला. ना ही अस्पताल के नीचे किसी सुरंग में कोई सुराग मिला. अब सवाल है कि आखिर हमास के लड़ाके कहां हैं?
अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन इजरायली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा, अस्पताल में हमें हथियार, सैन्य तकनीक से जुड़ा सामान और कुछ उपकरण मिले हैं. साथ ही वहां से हमास का कुछ सामान और हमास की वर्दी भी बरामद हुई है. इजरायली सेना ने अस्पताल में मिले हथियारों, हथगोले और अन्य सैन्य उपकरणों की फोटो और वीडियो भी जारी की है. डैनियल हगारी का दावा है कि इस बरामद सामान से साबित होता है कि अस्पताल का इस्तेमाल आतंक के लिए किया गया था, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






