
जब 'सास' बने आमिर खान.. जमीन पर बैठकर बोले- सास बॉस है ना तो...
AajTak
आमिर खान डांस दीवाने जूनियर शो में आकर 'सास' बन गए हैं. अरे...हैरान मत होइए, बात सिर्फ इतनी है कि आमिर खान शो में सास बनकर हर किसी को एंटरटेन करते दिखेंगे. शो का प्रोमो वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. आपने नहीं देखा तो यहां देख लीजिए.
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के फैंस को एक खास ट्रीट मिलने वाली है. जी हां, आमिर खान डांस दीवाने जूनियर शो में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को प्रमोट तो करते दिखेंगी ही, साथ ही अपने मजेदार अंदाज से शो की पूरी लाइमलाइट भी लूट लेंगे. यकीन नहीं आता तो ये वायरल वीडियो देख लीजिए.
'सास' बने आमिर खान
आमिर खान डांस दीवाने जूनियर शो में आकर 'सास' बन गए हैं. अरे...हैरान मत होइए, बात सिर्फ इतनी है कि आमिर खान शो में सास बनकर हर किसी को एंटरटेन करते दिखेंगे. शो का प्रोमो वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.
प्रोमो वीडियो में करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश आमिर खान से कहती हैं- इस सीन में आप एक सास हो. इसपर आमिर खान जमीन पर बैठते हुए कहते हैं- सास बॉस है ना तो बैठेगी. इसके बाद तेजस्वी और आमिर सीन करते हैं. सीन खत्म होने के बाद करण कुंद्रा आमिर से कहते है- प्रोड्यूसर का कॉल आया है, सास के रोल के लिए. इसपर आमिर खान कहते हैं- डन, लॉक करो.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












