'जब मैं मुख्यमंत्री था...', आंध्र प्रदेश की रैली में PM मोदी ने की चंद्रबाबू नायडू की तारीफ, सुनाया किस्सा
AajTak
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की भी सराहना की. उन्होंने कहा, 'हमारे चंद्रबाबू नायडू जी ने मुझे टेक-सेवी कहा. लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने हैदराबाद में उनके काम करने के तरीके को बहुत ध्यान से देखा और उनसे बहुत कुछ सीखा. आज मुझे वह सब लागू करने का मौका मिला है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती की आधारशिला कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए इसे 'आंध्र प्रदेश की आकांक्षाओं का प्रतीक' बताया और कहा कि 'यह एक सपना है जो अब हकीकत बनने जा रहा है'.
प्रधानमंत्री ने कहा कि अमरावती सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि यह एक ‘शक्ति’ है, एक ऐसी ताकत जो आंध्र प्रदेश को आधुनिक बनाने में मदद करेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह शहर AI, ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों में अग्रणी बनेगा और राज्य के युवाओं के सपनों को साकार करेगा. पीएम मोदी ने कहा, 'अमरावती सिर्फ एक शहर नहीं है, यह एक शक्ति है. एक ऐसी शक्ति जो आंध्र प्रदेश को 'आधुनिक' बनाएगी.'
'मैंने चंद्रबाबू नायडू के काम से बहुत कुछ सीखा'
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की भी सराहना की. उन्होंने कहा, 'हमारे चंद्रबाबू नायडू जी ने मुझे टेक-सेवी कहा. लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने हैदराबाद में उनके काम करने के तरीके को बहुत ध्यान से देखा और उनसे बहुत कुछ सीखा. आज मुझे वह सब लागू करने का मौका मिला है.'
प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू भविष्य की तकनीक और बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट्स को संभालने में माहिर हैं. उन्होंने कहा, 'भविष्य की तकनीक हो या बड़े प्रोजेक्ट्स, चंद्रबाबू नायडू इसके लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं. इसलिए हमें हर काम सबसे बेहतरीन तरीके से और सबसे कम समय में करना है.'
'एनटीआर का सपना हमें साकार करना है'

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.