
जब बेटी आलिया की शादी में इमोशनल हुईं मां सोनी राजदान, क्या विदाई की है ये तस्वीर?
AajTak
आलिया भट्ट की शादी में उनकी मां सबसे ज्यादा खुश नजर आईं. रणबीर कपूर में एक बेटा पाकर सोनी राजदान की खुशियां डबल हो गईं. अब उन्होंने बेटी और दामाद के साथ एक खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है.
बेटी की विदाई पेरेंट्स के लिए जहां सबसे खुशी का पल होता है तो वहीं, अपनी लाडली को किसी और को सौंपते वक्त हर मां-बाप की आंखें नम हो जाती हैं. आलिया भट्ट की शादी में भी उनकी मां सोनी राजदान काफी इमोशनल हो गई थीं. सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दामाद रणबीर और आलिया संग स्पेशल फोटो शेयर की है, जो किसी के भी दिल को छू सकती है.
आलिया की शादी में इमोशनल हो गई थीं सोनी राजदान
शादी की फोटो में सोनी राजदान के साथ उनकी बेटी आलिया और दामाद रणबीर भी नजर आ रहे हैं. फोटो में सोनी अपनी बेटी को प्यार भरी नजरों से निहारते हुए काफी इमोशनल दिखाई दे रही हैं. बेटी-दामाद संग सोनी की ये तस्वीर फैंस के दिलों को जीत रही है.
पिंक सूट में छाईं न्यूलीवेड Alia Bhatt, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, शादी के 5वें दिन काम पर लौटीं
Samantha से अलग होने के बाद बिखर गए Naga Chaitanya, दूसरी शादी करने की है प्लानिंग?
आलिया-रणबीर की शादी की इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए सोनी राजदान ने कैप्शन में लिखा- My heartbeats… 💓💓💓. फैंस भी इस खूबसूरत तस्वीर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- आपकी आंखों में खुशी..., एक और यूजर ने लिखा- बहुत एडोरेबल और बहुत सारा प्यार. एक दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत खूबसूरत है. वहीं, कई लोग इस फोटो पर दिलबरों वाइब्स लिखकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










