
जब प्रियंका चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर को लेकर विराट से किया था सवाल, अभिषेक बच्चन की बात ने जीता था सबका दिल
AajTak
वीडियो को देखकर पता चलता है कि यह किसी पार्टी से है, जिसमें सलमान खान, लता मंगेशकर संग क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया के सितारे भी मौजूद हैं. यह सभी लोग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 100वें शतक को जश्न मनाने पहुंचे थे. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने विराट कोहली ने पूछा कि सचिन तेंदुलकर ने उन्हें किस तरह से प्रेरित किया है.
सोशल मीडिया कमाल की जगह है, जहां आप अपने करीबियों से जुड़ सकते हैं और अपनी फेवरेट स्टार्स से बातचीत भी कर सकते हैं. इतना ही नहीं सेलेब्रिटीज की पुरानी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर अपना रास्ता ढूंढ ही लेती हैं. इन दिनों विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट और प्रियंका संग अभिषेक बच्चन भी हैं. वीडियो को देखकर पता चलता है कि यह किसी पार्टी से है, जिसमें सलमान खान, लता मंगेशकर संग क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया के सितारे भी मौजूद हैं. यह सभी लोग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 100वें शतक को जश्न मनाने पहुंचे थे. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने विराट कोहली ने पूछा कि सचिन तेंदुलकर ने उन्हें किस तरह से प्रेरित किया है.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












