
जब डांस करते हुए रणवीर सिंह की फट गई थी पैंट, दीपिका पादुकोण ने यूं संभाली थी सिचुएशन
AajTak
क्या आप जानते हैं कि एक बार म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह की पैंट फट गई थी, जिसके बाद दीपिका उनकी मदद के लिए आगे आई थीं? दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को शो के दौरान बेइज्जत होने से बचाया था. यह किस्सा खुद दीपिका ने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान बताया था.
बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. दोनों रिलेशनशिप गोल्स देने से पीछे नहीं हटते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह की पैंट फट गई थी, जिसके बाद दीपिका उनकी मदद के लिए आगे आई थीं? दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को शो के दौरान बेइज्जत होने से बचाया था. यह किस्सा खुद दीपिका ने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान बताया था. 'द कपिल शर्मा शो' एक ऐसा शो है, जिसमें तमाम सेलिब्रिटीज अपनी निजी जिंदगी के किस्से सुनाते हैं. ऐसे ही एक किस्सा दीपिका ने रणवीर से जुड़ा सुनाया. उन्होंने बताया था कि हम एक गाने के फंक्शन में गए थे और रणवीर सिंह ने लूज पैंट पहनी हुई थी. वह कुछ अजीब सा डांस स्टेप कर रहे थे, तब अचानक उनकी पैंट फट गई. ऐसे में मैंने अपने बैग से सुई धागा निकालकर उनकी पैंट को सिला था. लोग वहां डांस कर रहे थे और मैं रणवीर की पैंट सिल रही थी.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












