
जनता को दीवाना बना रही 'एक दीवाने की दीवानियत', एक हफ्ते में ही होगी हिट
AajTak
'थामा' जैसी बड़ी फिल्म से क्लैश के बावजूद 'एक दीवाने की दीवानियत' लगातार थिएटर्स में भीड़ जुटा रही है. पहले ही दिन डबल डिजिट में ओपनिंग से हैरान करने वाली ये फिल्म अब तेजी से आगे बढ़ रही है. ये पहले हफ्ते में ही हिट होने की तरफ बढ़ रही है.
जिस फिल्म से किसी को कुछ खास उम्मीद नहीं थी, वो लगातार बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज कर रही है. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' मंगलवार को रिलीज हुई. दिवाली रिलीज बनकर आई इस फिल्म का क्लैश हॉरर यूनिवर्स जैसी पॉपुलर प्रॉपर्टी से आ रही 'थामा' से था.
'थामा' में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना जैसे नाम हैं, जो 'दीवानियत' के लीड एक्टर्स से यकीनन ज्यादा पॉपुलर हैं. मगर फिर भी कमजोर मानी जा रही 'दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा माहौल बनाया है कि ये बहुत जल्द 'हिट' कहलाने की तरफ बढ़ रही है.
'एक दीवाने की दीवानियत' ने दर्शकों को बनाया दीवाना रिलीज से पहले ट्रेड में ये अनुमान चल रहे थे कि 'दीवानियत' पहले दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. अगर ये 5 करोड़ तक की ओपनिंग कर लेगी तो बहुत बड़ी बात होगी. लव स्टोरी लेकर आई इस फिल्म को 'A' रेटिंग मिली है, जिससे दर्शक थोड़े कम हो जाते हैं. बड़ी फिल्म 'थामा' के सामने इसे स्क्रीन्स भी कम मिलीं. मगर फिर भी 'दीवानियत' ने पहले ही दिन 10 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ ट्रेड को सरप्राइज कर दिया था. दूसरे दिन इसका कलेक्शन पूरे 20% भी कम नहीं हुआ और 8.88 करोड़ रुपये रहा.
अब ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 'दीवानियत' ने तीसरे दिन 7 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन किया है. यानी तीसरे दिन भी इसकी कमाई में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है. अब तीन दिन में इसका टोटल नेट कलेक्शन 26 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है.
एक हफ्ते में ही हिट हो जाएगी फिल्म हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ये फिल्म बहुत बड़े बजट में नहीं बनी है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसका बजट करीब 30 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को भले फिल्म की कमाई थोड़ी और कम होगी मगर शनिवार-रविवार को इससे बॉक्स ऑफिस पर जंप की उम्मीद की जा रही है.
मंगलवार को रिलीज हुई 'दीवानियत' संडे तक बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन कर सकती है. आजकल फिल्मों को बॉक्स ऑफिस से अपना बजट भी पूरा नहीं निकालना होता क्योंकि ओटीटी और बाकी डील्स से लगभग 40% तक बजट रिकवर हो जाता है. इसलिए आजकल बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से ज्यादा कमाई करते ही मेकर्स फिल्मों को हिट बता देते हैं. इस हिसाब से 'एक दीवाने की दीवानियत' एक हफ्ते से कम समय में ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो सकती है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











