
जंग में अब पाकिस्तान को मिलेगा सऊदी अरब का सहारा, जानें- कितनी मजबूत है इस खाड़ी देश की सेना
AajTak
पाकिस्तान और सऊदी अरब ने पारस्परिक रक्षा समझौता किया है, जिसके तहत किसी एक पर हमला दोनों पर अटैक माना जाएगा. इसमें परमाणु हथियारों का जिक्र भी है. जो सऊदी अऱब अब तक सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर था, पाकिस्तान के साथ नया गठजोड़ कर रहा है.
पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक ऐसा रक्षा समझौता किया है, जिसमें ये तय हुआ है कि अगर किसी एक देश पर हमला होता है, तो उसे दोनों पर हमला माना जाएगा. अब बड़ा सवाल ये है कि अगर भारत, पाकिस्तानी आतंकवादी हमले की स्थिति में दोबारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एक्शन लेता है तो सऊदी अरब क्या करेगा?
रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते के मुताबिक, अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो सऊदी अरब के लिए पाकिस्तान की मदद करना ज़रूरी होगा. एक सऊदी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इस समझौते में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का भी जिक्र है. हालांकि अभी तक इस समझौते की पूरी शर्तें और दायरा सामने नहीं आया है.
सऊदी अरब सुरक्षा के लिए अमेरिका पर निर्भर
सऊदी अरब अब तक अपनी सुरक्षा के लिए ज्यादातर अमेरिका पर निर्भर रहा है, लेकिन हाल के सालों में वह अपनी सुरक्षा रणनीति पर फिर से काम कर रहा है. पाकिस्तान के साथ किया गया यह समझौता इसी बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है.
कौन है सऊदी अरब का दुश्मन?
बता दें कि सऊदी अरब के दो बड़े दुश्मन ईरान और इज़रायल हैं, और अपनी सुरक्षा के लिए वह अभी भी काफी हद तक अमेरिका पर निर्भर है. ग्लोबल फायरपावर डेटाबेस के मुताबिक 145 देशों की सूची में सऊदी अरब 24वें स्थान पर है, जबकि उसका सहयोगी पाकिस्तान 12वें नंबर पर है. वहीं अमेरिका, चीन और रूस के बाद भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






