
जंग के बीच मोटी सैलरी पर काम करने पहुंचे श्रमिक, भारत ने इजरायल से कही ये बात
AajTak
पिछले साल से इजरायल और हमास के बीच लड़ाई चल रही है. इसी लड़ाई के बीच भारत से श्रमिकों का पहला बैच इजरायल पहुंचा है. युद्ध प्रभावित देश में अपने नागरिकों को काम के लिए भेजने पर भारत को उनकी सुरक्षा की चिंता है. इसे लेकर इजरायली अधिकारियों से बात की गई है.
भारत और इजरायल के बीच हुए गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट (G2G) समझौते के तहत भारत से श्रमिकों का पहला बैच रवाना हो गया है. हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच इजरायल जा रहे भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता है जिसे लेकर भारत सरकार ने इजरायल से बात की है. विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इजरायली अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वो भारतीय श्रमिकों की सुरक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें.
साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमारे लिए, उनकी (भारतीय श्रमिकों की) सुरक्षा बहुत जरूरी है. हमने इजरायली अधिकारियों से आग्रह किया है कि वो श्रमिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें, जो कि बेहद महत्वपूर्ण है.'
प्रवक्ता ने इजरायल में भारतीय सैनिकों का आंकड़ा देते हुए आगे कहा, 'लगभग 18,000 भारतीय श्रमिक इजरायल में हैं. श्रमिकों की सुरक्षा हमारे लिए बेहद अहम है इसलिए इजरायल में भारतीय दूतावास नियमित रूप से उनके संपर्क में है. जी टू जी समझौते के तहत श्रमिकों का पहला बैच इजरायल पहुंच चुका है.'
इजरायल के सीमावर्ती इलाकों में रह रहे भारतीय नागरिकों की बात करते हुए जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार ने इजरायली अधिकारियों से उनकी सुरक्षा को गंभीरता से लेने और मदद के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया है.
उन्होंने कहा, 'इजरायल में फिलहाल बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक रह रहे हैं. हमने इजरायल के लोगों और इजरायली अधिकारियों से आग्रह किया है कि वो हमारे लोगों की सुरक्षा को गंभीरता से लें और इसके लिए जो हो सके, करें.'
इजरायल में क्यों हुई श्रमिकों की कमी?

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.










