
जंगल में सांप से खेलती नजर आई हाथी की तीन साल की बच्ची जिवाड़ी, VIDEO VIRAL
AajTak
इस वीडियो को शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसके बाद अब तक इसे 83 हजार बार से ज्यादा देखा जा चुका है.
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये किसी को पता नहीं होता है. अब एक हथिनी और सांप का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा जिसमें हाथी की बच्ची जंगल में सांप के साथ मस्ती कर रही है. इस वीडियो को शेल्ड्रिक वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसके बाद अब तक इसे 83 हजार बार से ज्यादा देखा जा चुका है. वीडियो में जिवाड़ी नाम की हाथी की बच्ची जंगल में सांप को अपनी सूंढ़ में उठाकर खेलती हुई नजर आ रही है. ज़िवाड़ी जो अपनी ही मस्ती में रहती है उसे इस बात का थोड़ा भी भय नहीं है कि अगर सांप ने काट लिया तो उसकी मौत भी हो सकती है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










