
'जंगनान हमारा हिस्सा...', चीन का भारतीय महिला के हैरेसमेंट के आरोपों से इनकार, अरुणाचल पर फिर दोहराया दावा
AajTak
अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक भारतीय महिला ने शंघाई एयरपोर्ट पर अपने साथ हुई कथित बदसलूकी की शिकायत की थी. इन आरोपों को चीन ने खारिज कर दिया है. इसके साथ ही चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश पर बीजिंग का विवादित दावा दोहराया
चीन ने मंगलवार को उन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक भारतीय महिला ने शंघाई एयरपोर्ट पर अपने साथ हुई कथित बदसलूकी की शिकायत की थी. इसके साथ ही चीन के विदेश मंत्रालय ने इस घटना का जिक्र करते हुए एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश पर बीजिंग का विवादित दावा दोहराया, जिसे वह “जंगनान” कहता है. हालांकि भारत ने स्पष्ट किया है कि अरुणाचल प्रदेश उसका अखंड और अविवादित हिस्सा है.
महिला को 18 घंटे तक एयरपोर्ट पर रोका गया था
दरअसल, 21 नवंबर को लंदन से जापान जा रही UK में रहने वाली भारतीय नागरिक पेमा वांगजोम थोंगडोक ने कहा था कि उनका तीन घंटे का सफर 18 घंटे की मुश्किल समय में बदल गया, जब चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट को सिर्फ इसलिए अवैध घोषित कर दिया क्योंकि उसमें अरुणाचल प्रदेश उनका जन्मस्थान बताया गया था.
सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि उन्हें कई घंटों तक रोके रखा गया और तब जाकर वह भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकीं.
कानून के अनुसार काम किया: चीन
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि थोंगडोक के साथ किसी तरह की जबरन कार्रवाई, हिरासत या उत्पीड़न नहीं किया गया. अधिकारियों ने कानूनी और विनियमित प्रक्रियाओं के अनुसार काम किया और एयरलाइन ने उन्हें खाना, पानी और आराम की सुविधा उपलब्ध कराई. माओ निंग ने साथ ही कहा, “जंगनान चीन का हिस्सा है. भारत द्वारा बनाई गई तथाकथित अरुणाचल प्रदेश इकाई को चीन कभी स्वीकार नहीं करता.”

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








