
छत्तीसगढ़: 24 घंटे में दो कांग्रेस विधायकों के विवादित वीडियो वायरल, MLA रामकुमार यादव बोले- 5 साल पुराना है
AajTak
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में दो विधायकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो चंद्रपुर के कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव का है जिसमें वह अच्छे खासे पैसे के ढेर के पास बैठे दिखे. दूसरा वीडियो तानाखार सीट के विधायक मोहितराम केरकेट्टा का है जिसमें वह किसी से पैसे की लेन-देन के बारे में बात कर रहे हैं.
चुनावी मौसम में पैसों की बौछार के साथ अक्सर विधायक या राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के वीडियो वायरल होना एक आम बात हो गई है. किसी की छवि को धूमिल करने के लिए भी यह वक्त बड़ा संवेदनशील और प्रभावशाली माना जाता है. किसी की छवि बनती है तो किसी की ऐसी बिगड़ती है कि वह सत्ता से हमेशा हमेशा के लिए एग्जिट हो जाते हैं. और ये वीडियोज कोई और नहीं, बल्कि अक्सर बेहद करीबी लोग ही बनाकर अपना हिडन एजेंडा पूरा कर लेते हैं.
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में दो विधायकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो चंद्रपुर के कांग्रेस विधायक राम कुमार यादव का है जिसमें वह अच्छे खासे पैसे के ढेर के पास बैठे दिखे. उनके पास 500 और ₹200 के बहुत सारे नोटों की गड्डियां पड़ी हैं और चार लोगों की मौजुदगी में कुछ बातें चल रही हैं जो इतनी क्लियर नहीं है. यह वीडियो जब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ट्वीट किया गया तब राजनीतिक गलियारों में तहलका मच गया.
रिश्वतखोरी करते, घोटाला करते, अवैध वसूली करते अगर किसी भी नेता विधायक की कोई खबर सामने आए तो समझ जाइएगा कि नेता #कांग्रेसी हैं। पाली-तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा की इस खबर ने ये भी तय कर दिया है कि इनकी इस #रिश्वतखोरी हरकत से अब इन्हें टिकट जरूर मिलेगा। जनता भी सब देख रही… pic.twitter.com/11qIJ1bI9Z
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर से जब aajtak ने बात की. उन्होंने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जब पूरी गंगा ही पवित्र है तो उसकी सहायक नदियां पवित्र होंगी हीं. वे ये भी कह गए आने वाले दिनों में और भी धमाकेदार वीडियो बाहर आएंगे.
हमने रामकुमार यादव से भी उनका स्पष्टीकरण मांगा था तब उनका यह कहना था कि वीडियो में वह किसी लेन-देन की बात करते हुए नज़र नहीं आ रहे हैं और यह वीडियो 4-5 साल पुराना है. उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में दिख रहे पैसे उनके नहीं थे और न ही वे वीडियो में पैसों की तरफ देखते हुए नजर आ रहे. यह वीडियो उनकी छवि को धूमिल करने के लिए उनके विरोधियों ने मौका देख वायरल किया है. उनकी छवि बेहद साफ है और इसीलिए विरोधियों को ऐसी गंदी राजनीति करने की जरूरत पड़ रही है.
वहीं, पाली तानाखार विधानसभा सीट के विधायक मोहित राम केरकेट्टा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सफेद रंग की क्रिस्टल गाड़ी के अंदर बैठे किसी से पैसे की लेन-देन के बारे में बात कर रहे हैं. वीडियो में विशेष रूप से दिखाया जाता है कि किस तरह से वे कह रहे हैं- "काम पूरा नहीं हुआ, क्योंकि पैसे मेरे पास नहीं पहुंचे. हेलीकॉप्टर के सामने बैठे मिलूं तो हेलीकॉप्टर तो मेरा नहीं हो जाएगा न.''

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.











