
छठ पर्व पर घर जाने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दिखी लोगों की लंबी कतारें, रेलवे ने किए ये इंतजाम
AajTak
छठ पर्व के कारण इन दिनों ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है. भारतीय रेलवे लगातार छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करवा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. वहीं, दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है.
छठ पर्व के चलते रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. भारतीय रेलवे लगातार छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करवा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. वहीं, कई स्टेशनों पर तो लोगों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है. रेलवे स्टेशनों पर भीड़ इतनी है कि बैठना तो दूर लोगों को स्टेशन परिसर में खड़े होने की जगह नहीं मिल रही है. दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जुटी भारी भीड़ दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लोगों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है. ये सभी लोग छठ पर्व पर बिहार जानें के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए हैं और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद भी स्टेशनों पर भीड़ बेकाबू होती जा रही है. लोगों का कहना है कि सरकार स्पेशल ट्रेन तो चला रही है लेकिन यह 24 से 48 घंटे तक की देरी से पहुंच रही है. लोग सुबह से ही स्टेशन पहुंच रहे हैं ताकि लंबी लाइन में लगकर जनरल का टिकट कटा सकें. भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की तरफ से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर दो पंडाल बनाए गए हैं ताकि लोग वहां पर बैठ कर अपनी ट्रेन के आने का इंतजार कर सकें. एक पंडाल मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों के पास बना है. इसमें जनरल टिकट के लिए 9 काउंटर बनाए गए हैं. लोगों की मदद के लिए दो हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं. यही नहीं रेलवे थाने के बाहर बने पंडाल में आधा दर्जन ATVM मशीन लगाई गई हैं ताकि लोग खुद भी टिकट ले सकें. हालांकि, उनकी मदद के लिए वहां पर स्टाफ मौजूद हैं. लेकिन लोगों की भीड़ इतनी है कि टिकट लेने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जा रहा है. यहीं नहीं प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए भी लंबी लाइन लग रही है. सूरत के उधना स्टेशन पर उमड़ी भीड़
सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा है. रेलवे स्टेशन के बाहर से यात्रियों की लाइन लगनी रात से ही शुरू हो गई थी. सुबह होते ही स्टेशन के बाहर यात्रियों की लंबी कतार लग गई थी. रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ, जीआरपी और सूरत शहर की पुलिस की मदद लेकर यात्रियों को कतार बद्ध तरीक़े से ट्रेन तक पहुंचाने का काम शुरू किया था. बता दें कि पिछले रविवार को दिवाली को लेकर जाने वाले लोगों की भीड़ के चलते जिस तरह से सूरत उधना स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ के चलते अव्यवस्था हुई थी वो इस रविवार को देखने को नहीं मिली थी.
उधना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे रेलवे के डीआरएम ने आजतक को बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 106 ट्रेन पश्चिम रेलवे द्वारा अलग-अलग स्टेशनों से उत्तर भारत के लिए ट्रेनें चलाई जा रही हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर इंतजाम किए गए हैं. वहीं सूरत पुलिस के डीसीपी भगीरथ गढ़वी ने बताया कि सूरत पुलिस भी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन के साथ मिलकर काम कर है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.





