
चेक रिपब्लिक: प्राग की यूनिवर्सिटी में मास शूटिंग, कई लोगों की मौत, हमलावर भी ढेर
AajTak
चेक पुलिस का कहना है कि शूटर को ढेर कर दिया गया है. स्कूल की पूरी इमारत को खाली करा दिया गया है. कई लोग मारे गए हैं और दर्जनभर घायल हैं. शुरुआती जानकारी के आधार पर हम कुछ लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर सकते हैं.
चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग की एक यूनिवर्सिटी में मास शूटिंग की खबर है. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.
पुलिस का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावर को मार गिराया गया है. लेकिन अभी तक मृतकों और घायलों का पूरा ब्योरा नहीं मिल पाया है.
मास शूटिंग की यह घटना प्राग में चार्ल्स यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ आर्ट में हुई. चेक रिपब्लिक के गृहमंत्री विट राकुसन ने स्थानीय मीडिया से कहा कि जिस शख्स ने गोली चलाई थी, उसे मार गिराया गया है. घटनास्थल पर अन्य हमलावर के ना होने की पुष्टि हुई है. प्रशासन का कहना है कि इस घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. स्थानीय लोगों से इस क्षेत्र की तरफ ना जाने की अपील की गई है.
चेक पुलिस ने कहा कि शूटर को ढेर कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी की पूरी इमारत को खाली करा दिया गया है. कई लोग मारे गए हैं और दर्जनभर घायल हैं. शुरुआती जानकारी के आधार पर हम कुछ लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर सकते हैं.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








