
'चूहे की तरह मोबाइल लेकर...', पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन, सुनाई खरी-खरी, बोलीं- कौन हैं ये
AajTak
जया बच्चन ने पैपराजी को 'चूहा' कहकर उनकी हरकतों पर कड़ी आपत्ति जताई. साथ ही उन सेलिब्रिटीज पर भी निशाना साधा जो एयरपोर्ट पर फोटो खिंचवाने के लिए उन्हें बुलाते है. जया ने कहा कि मेरा मीडिया से रिश्ता अच्छा है लेकिन पैपराजी से नहीं.
बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन अपने गुस्सैल बिहेवियर के खासी चर्चा में रहती हैं. पैपराजी से उनका अलग ही नाता है, वो उन्हें देखकर ही भड़क जाती हैं. लेकिन ऐसा आखिर क्यों? क्या वजह है कि जया को पैप्स के साथ कभी नर्म बर्ताव करते नहीं देखा जाता है. इसका जवाब जया ने एक इवेंट में दिया.
पैप्स से नहीं अच्छा जया का रिश्ता
जया ने कहा कि जहां उनकी मीडिया से अच्छी बनती है, वहीं पैपराजी के लिए उनके मन में वैसा सम्मान नहीं है. उन्होंने पैपराजी को 'चूहा' तक कह डाला. जया के मुताबिक पैप्स वो हैं जो सिर्फ एक मोबाइल फोन लेकर किसी की भी प्राइवेसी में घुस सकते हैं. उन्होंने उन सेलिब्रिटीज की भी आलोचना की जो जानबूझकर एयरपोर्ट पर पैपराजी को बुलाते हैं ताकि उनकी तस्वीरें ली जाएं.
वी द वुमन से बातचीत में मीडिया और पैपराजी के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए जया ने कहा, “मेरा मीडिया से रिश्ता शानदार है, मैं मीडिया की देन हूं. लेकिन मेरा पैपराजी से कोई रिश्ता नहीं. ये लोग हैं कौन? क्या ये पढ़े-लिखें ट्रेंन्ड हैं? क्या आप इन्हें मीडिया कहते हैं? मैं मीडिया से आती हूं, मेरे पिता पत्रकार थे. मेरे अंदर असली मीडिया के लिए बहुत सम्मान है.”
उन्होंने आगे कहा, “पर यह जो बाहर गंदे, टाइट पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर घूमते हैं- इन्हें लगता है कि सिर्फ मोबाइल होने से ये किसी की भी फोटो ले सकते हैं और कुछ भी बोल सकते हैं. ये कैसी बातें करते हैं. यह लोग कहां से आते हैं, इनकी शिक्षा क्या है, बैकग्राउंड क्या है? क्या ये हमें री-प्रेजेंट करेंगे? सिर्फ इसलिए कि ये यूट्यूब या किसी सोशल प्लेटफॉर्म पर वीडियो डाल सकते हैं?”
पैप्स को जया ने बताया चूहा

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










