
'चुनाव आयोग नहीं, अपनी ही पार्टी के BLA पर सवाल उठा रहे राहुल गांधी', EC ने दिया जवाब
AajTak
सूत्रों ने कहा कि दरअसल राहुल गांधी ने आरोप लगाकर महाराष्ट्र में अपनी ही कांग्रेस पार्टी (आईएनसी) की ओर से नियुक्त बूथ स्तर के एजेंटों BLA, पोलिंग और काउंटिंग एजेंटों की आलोचना कर दी है. क्योंकि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया के पूरे समय अन्य उम्मीदवारों के साथ कांग्रेस के BLA, पोलिंग एजेंट और काउंटिंग एजेंट मौजूद रहे. उन्होंने पूरी प्रक्रिया सही-सही चलने के फॉर्म पर दस्तखत कर तस्दीक भी की.
महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव की आड़ लेकर निर्वाचन आयोग की नीयत और मंशा पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निर्वाचन आयोग ने फिर जवाब दिया है. निर्वाचन आयोग यानी ECI में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी एक बार फिर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए तथ्यात्मक और सटीक बिंदुवार खंडन से हतप्रभ रह गए हैं.
अपने ही एजेंट्स पर उठाए सवाल
सूत्रों ने कहा कि दरअसल राहुल गांधी ने ऐसे आरोप लगाकर महाराष्ट्र में अपनी ही कांग्रेस पार्टी (आईएनसी) की ओर से नियुक्त बूथ स्तर के एजेंटों BLA, पोलिंग और काउंटिंग एजेंटों की आलोचना कर दी है. क्योंकि मतदान और मतगणना की प्रक्रिया के पूरे समय अन्य उम्मीदवारों के साथ कांग्रेस के BLA, पोलिंग एजेंट और काउंटिंग एजेंट मौजूद रहे. उन्होंने पूरी प्रक्रिया सही-सही चलने के फॉर्म पर दस्तखत कर तस्दीक भी की. दूसरी ओर, पूरे देश में चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त किए गए 10.5 लाख बूथ लेवल अधिकारी, 50 लाख पोलिंग अधिकारी और 1 लाख काउंटिंग सुपरवाइजर राहुल गांधी की ओर से लगाए गए इन आरोपों से बेहद आहत महसूस कर रहे हैं क्योंकि इससे उनकी ईमानदारी और मेहनत पर सवाल उठते हैं.
कोर्ट में पेश की जा सकती है सीसीटीवी फुटेज
सूत्रों ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदान केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज को किसी भी चुनाव याचिका में सक्षम उच्च न्यायालय द्वारा जांचा जा सकता है. यह व्यवस्था चुनावों की निष्पक्षता बनाए रखने और मतदाताओं की गोपनीयता की रक्षा के लिए की गई है. ऐसे में राहुल गांधी या उनके प्रतिनिधि मतदाताओं की उस गोपनीयता में हस्तक्षेप क्यों करना चाहते हैं जिसे चुनाव आयोग को कानूनन सुरक्षित रखना होता है? क्या अब राहुल गांधी उच्च न्यायालयों पर भी भरोसा नहीं कर रहे?
सूत्रों का कहना है कि, निर्वाचन आयोग की ओर से पहले भी दिए जवाब के बाद अब राहुल गांधी स्वयं कांग्रेस पार्टी की आड़ ले रहे हैं. पहले वे स्वयं मीडिया और ट्विटर पर लिखते थे, लेकिन जब उन्हें पूरे देश से तीखी प्रतिक्रिया मिली, तो अब कांग्रेस पार्टी उनके बचाव में अपने ट्विटर हैंडल और अन्य प्रमुख नेताओं के माध्यम से सामने आई है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







