
चीन से लड़ने के लिए हर साल एक लाख नए फाइटर्स तैयार करेगा ये देश, सभी नागरिकों को लेनी होगी मिलिट्री ट्रेनिंग
AajTak
ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन ने कहा कि कोई युद्ध नहीं चाहता. न ही ताइवान के लोग और न ही सरकार और न ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय. लेकिन यह फैसला ताइवान की सुरक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमें युद्ध को रोकने के लिए युद्ध की तैयारियां करने की जरूरत है. हमें युद्ध को रोकने के लिए युद्ध लड़ने में सक्षम होना चाहिए.
चीन की विस्तारवादी नीति किसी से छिपी नहीं है. यही वजह है कि चीन का भारत समेत 17 देशों से सीमा को लेकर विवाद है. इन देशों में एक ताइवान भी है. चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है और लगातार उसपर कब्जा करने की कोशिश में है. यही वजह है कि दोनों देशों के बीच विवाद चरम पर है. यहां तक कि चीन ने रविवार को ताइवान की समुद्री सीमा पर 47 एयरक्राफ्ट भेज दिए. इसके बाद ताइवान ने चीन की हरकतों का जवाब देने के लिए अब अपनी सैन्य क्षमताओं को और बढ़ाने का फैसला किया है.
इसी क्रम में ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया. इसके तहत अब ताइवान में हर नागरिक के लिए 1 साल की मिलिट्री ट्रेनिंग लेना अनिवार्य हो गया है. यह 2024 से लागू होगा अभी तक ताइवान में हर नागरिक को चार महीने की मिलिट्री ट्रेनिंग लेनी होती थी. साइ इंग वेन ने कहा कि जिस तरह के हालात पैदा हो रहे हैं, उसके हिसाब से ताइवान की रक्षा के लिए चार महीने की ट्रेनिंग पर्याप्त नहीं है. हालांकि, उन्होंने इसे कठिन और जरूरी फैसला बताया है. हर साल 1 लाख युवा लेंगे ट्रेनिंग एक अनुमान के मुताबिक, ताइवान में हर साल 1 लाख युवा 18 साल के होते हैं. ताइवान में 18 साल के होने पर हर नागरिक को मिलिट्री ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है. ऐसे में चीन से मुकाबला करने के लिए ताइवान में एक लाख नए फाइटर्स तैयार होंगे. ताइवान में पहले 3 साल के लिए युवाओं को अनिवार्य रुप से सेना में सेवाएं देनी होती थीं. इसके बाद 1990 के दशक में इसे घटाकर 1 साल कर दिया गया था. बाद में इसे घटाकर 4 महीने कर दिया गया था. लेकिन चीन का जवाब देने के लिए अब फिर से इसे 1 साल कर दिया गया है.
कोई युद्ध नहीं चाहता- ताइवान की राष्ट्रपति
ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन ने कहा कि कोई युद्ध नहीं चाहता. न ही ताइवान के लोग और न ही सरकार और न ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय. लेकिन यह फैसला ताइवान की सुरक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमें युद्ध को रोकने के लिए युद्ध की तैयारियां करने की जरूरत है. हमें युद्ध को रोकने के लिए युद्ध लड़ने में सक्षम होना चाहिए.
ताइवान और चीन 1949 तक एक थे. कम्युनिस्टों की सरकार आने के बाद कॉमिंगतांग की पार्टी के लोग भागकर ताइवान आ गए. इसके बाद से ताइवान और चीन अलग अलग हैं. लेकिन चीन लगातार सीमा पर भड़काऊ कदम उठाता रहा है. चीन ने रविवार को ताइवान की समुद्री सीमा पर 47 एयरक्राफ्ट भेजे थे. ये हाल के दिनों की सबसे बड़ी घुसपैठ थी.
44 हफ्ते की ग्राउंड ट्रेनिंग होगी

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






