
चीन से मिल रही चुनौती और लॉकडाउन के झटके से जूझ रहा है अलीगढ़ का ताला उद्योग
AajTak
Aligarh Lock Industry: कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन की वजह से अलीगढ़ के लॉक इंडस्ट्री का कामकाज पूरी तरह से ठप था, लेकिन अब जब कामकाज शुरू हुआ है तो उसके सामने चुनौतियां कम नहीं हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर का दौरा किया. इस अवसर पर उन्होंने अलीगढ़ के ताला उद्योग (Aligarh Lock Industry) की चर्चा करते हुए इसकी सराहना की.अलीगढ़ की पहचान पूरे देश में 'तालों के शहर' के नाम से ही है. कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन की वजह से लॉक इंडस्ट्री का कामकाज पूरी तरह से ठप था, लेकिन अब जब कामकाज शुरू हुआ है तो उसके सामने चुनौतियां कम नहीं हैं. यह इंडस्ट्री चीन से आ रहे सस्ते माल, कच्चे माल की भारी कीमत जैसी कई चुनौतियों का सामना कर रही है.
More Related News













