
चीन में सिर्फ जीरो कोविड पॉलिसी नहीं बवाल की वजह, इन 8 वजहों से सुलगी सरकार विरोधी चिंगारी
AajTak
चीन में सड़कों पर उतरे लोग सिर्फ जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ नहीं बल्कि चीन सरकार के विरोध में खड़े हैं. ये लोग राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गद्दी छोड़ने की मांग कर रहे हैं. देश में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट सरकार को उखाड़ फेंकने पर अमादा हैं.
बीते कुछ दिनों से चीन की सड़कें प्रदर्शनकारियों से पटी पड़ी हैं. चीन के कई छोटे-बड़े शहरों में सरकार विरोधी चिंगारी भड़क रही है. आलम यह है कि चीन के समर्थन में ये प्रदर्शन अमेरिका और यूरोपीय देशों तक फैल गए हैं. लेकिन इन प्रदर्शनों की एकमात्र वजह चीन की विवादित जीरो कोविड पॉलिसी नहीं है. चीन में बीते कुछ महीनों से ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिन्होंने लोगों के बीच गहरा असंतोष पैदा किया है. सरकार के खिलाफ लोगों के भीतर विरोध की चिंगारी धीरे-धीरे सुलग रही थी, जिसे उरूमकी हादसे ने पूरी तरह से भड़का दिया.
चीन में सड़कों पर उतरे लोग सिर्फ जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ नहीं बल्कि चीन सरकार के विरोध में खड़े हैं. ये लोग राष्ट्रपति शी जिनपिंग के गद्दी छोड़ने की मांग कर रहे हैं. देश में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट सरकार को उखाड़ फेंकने पर अमादा हैं.
लॉकडाउन विरोधी एक्टिविस्ट की गिरफ्तारी
चीनी जनता में उबाल के प्रमुख कारणों में एक शंघाई में लॉकडाउन विरोधी एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी है. शंघाई पुलिस ने शहर में लगे लॉकडाउन का विरोध कर रहे और इसके लिए एक स्थानीय अधिकारी के इस्तीफे की मांग कर रहे एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया. जी शियाओलॉन्ग नाम के एक्टिविस्ट को दो सितंबर को हिरासत में लिया गया था.
दरअसल शियाओलॉन्ग ने सत्तारूढ़ सीसीपी पार्टी के सचिव ली कियांग को लगातार याचिकाएं लिखी थीं, जिनमें उन पर आंख मूंदकर सरकार के आदेशों का पालन करने के लिए उन्हें इस्तीफा देने को कहा था. बाद में एक्टिविस्ट की गिरफ्तारी से लोगों में गुस्सा था और लोग उनकी रिहाई के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.
खाने की किल्लत बनी विरोध की वजह

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








