
चीन बनाएगा 5,000 किमी लंबा शिनजियांग-तिब्बत रेल नेटवर्क, इंडियन बॉर्डर के पास से होकर गुजरेगा बड़ा हिस्सा
AajTak
शिनजियांग-तिब्बत रेलवे कंपनी (XTRC) को आधिकारिक रूप से 95 अरब युआन (करीब 13.2 अरब अमेरिकी डॉलर) की पूंजी के साथ रजिस्टर्ड किया गया है. यह कंपनी पूरी तरह चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की होगी. इसका लक्ष्य है कि 2035 तक ल्हासा को केंद्र बनाकर 5,000 किलोमीटर लंबा रेलवे नेटवर्क बनाया जाए.
चीन शिनजियांग प्रांत को तिब्बत से जोड़ने वाली अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी रेल परियोजना बनाने जा रहा है, जिसका एक हिस्सा भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास से गुजरेगा. यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है.
हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, 'इस साल इस रेल परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है. इसके लिए एक सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी बनाई गई है, जो शिनजियांग के होतान से तिब्बत की राजधानी ल्हासा तक रेल लाइन के निर्माण और संचालन की देखरेख करेगी.'
95 अरब युआन की शुरुआती पूंजी
शिनजियांग-तिब्बत रेलवे कंपनी (XTRC) को आधिकारिक रूप से 95 अरब युआन (करीब 13.2 अरब अमेरिकी डॉलर) की पूंजी के साथ रजिस्टर्ड किया गया है. यह कंपनी पूरी तरह चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की होगी. इसका लक्ष्य है कि 2035 तक ल्हासा को केंद्र बनाकर 5,000 किलोमीटर लंबा रेलवे नेटवर्क बनाया जाए.
रिपोर्ट के अनुसार, रजिस्टर्ड पूंजी केवल शुरुआती फंडिंग है, कुल लागत इससे कहीं अधिक होगी. उदाहरण के लिए, 1,800 किमी लंबी सिचुआन-तिब्बत रेलवे बनाने में करीब 320 अरब युआन (45 अरब अमेरिकी डॉलर) का खर्च आया था.
LAC के पास से गुजरेगा रूट

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








