
चीन अमेरिका से क्या खरीदता है और क्या बेचता है, 125% टैरिफ का क्या होगा असर? समझिए पूरा खाता-बही
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाने के बाद प्रोडक्ट की कीमत बढ़ जाएगी. ट्रंप ने चीन पर 125 फीसदी टैरिफ लगाया है. इसका मतलब यह है कि अब जो भी अमेरिकी बिजनेसमैन चीन से सामान मंगाएंगे उसकी कीमत में 125 फीसदी का इजाफा हो जाएगा. अगर चीन में बना एक सामान अमेरिकी बिजनेसमैन को पहले 1 लाख रुपये में मिलता था तो अब टैरिफ लगाने के बाद उसकी कीमत 2.25 लाख रुपये हो जाएगी.
अमेरिका और चीन के बीच का टैरिफ वॉर खुलकर सामने आ चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार अपने दांव बदल रहे हैं. चीन भी पीछे से ही सही लेकिन बराबर की टक्कर दे रहा है. बुधवार को ट्रंप ने चीन से अमेरिका आयात किए जाने वाले प्रोडक्ट पर टैरिफ की सीमा बढ़ाकर 125 परसेंट कर दी. इससे पहले ट्रंप चीन पर 104 परसेंट टैरिफ लगा रहे थे.
ट्रंप ने ये फैसला तब किया जब चीन ने अमेरिका से इंपोर्ट किए जाने वाले प्रोडक्ट पर 84 फीसदी टैरिफ लगा दिया था.
बता दें कि टैरिफ लगाने के बाद एक प्रोडक्ट की कीमत बढ़ जाती है. ट्रंप ने चीन पर 125 फीसदी टैरिफ लगाया है. इसका मतलब यह है कि अब जो भी अमेरिकी बिजनेसमैन चीन से सामान मंगाएंगे उसकी कीमत में 125 फीसदी का इजाफा हो जाएगा. अगर चीन में बना एक सामान अमेरिकी बिजनेसमैन को पहले 1 लाख रुपये में मिलता था तो अब टैरिफ लगाने के बाद उसकी कीमत 2.25 लाख रुपये हो जाएगी.
इससे इस प्रोडक्ट की कीमत अमेरिकी बाजार में काफी बढ़ जाएगी. इसका नतीजा ये हो सकता है कि लोग इस सामान का अमेरिकी या कोई और सस्ता विकल्प खरीदने पर मजबूर होंगे.
इसी तरह चीन का अमेरिकी प्रोडक्ट पर 84 फीसदी टैरिफ लगाने का मतलब यह है कि अब चीनी कंपनियों को अमेरिका में उत्पादित वस्तुओं को खरीदने के लिए 84 फीसदी अधिक भुगतान करना होगा. यानी कि जो अमेरिकी सामान चीनी व्यापारी पहले 1 लाख में मंगाते थे इसके लिए उन्हें अब 1.84 लाख रुपये देना होगा.
अमेरिका और चीन के बीच का व्यापार कितना है?

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.








