
चांदी फिर महंगी, सोने की कीमत भी 1 लाख 54 हजार के पार, चेक करें 22-24 कैरेट Gold का रेट
AajTak
Gold-Silver के रट में उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 9 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी के रेट में भी इजाफा देखने को मिला है. आइए जानते हैं आज क्या है सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट.
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 155593 तक पहुंच गई है, जो बीते कारोबारी दिन यानी 6 फरवरी की शाम को 152078 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, चांदी के रेट में भी भारी उछाल देखने को मिला है.
ibjarates.com पर 09 फरवरी 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 154970 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142523 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (6 फरवरी) शाम की तुलना में आज कितना महंगा हुआ 22-24 कैरेट सोना.
09 February Gold-Silver Prices: सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ महंगा?
चांदी का रेट क्या है?चांदी का भाव आज 261755 रुपये किलो है, जो बीते शुक्रवार शाम को 244929 रुपये किलो था. बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जारी कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. अगर आप ज्वैलरी के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट गोल्ड उपयुक्त माना जाता है.













