
चल गया Mukesh Ambani का दांव, Reliance करने जा रही अब तक की ये सबसे बड़ी डील
AajTak
मुकेश अंबानी मूल रूप से गुजरात से हैं. उनकी इस डील की राह को भी ब्रिटिश-गुजराती भाइयों इस्सा ब्रदर्स ने रोक रखा था. दरअसल Boots के लिए पहले राउंड की बोली में सबसे बड़ी बिड Issa Bros ने सब्मिट की थी.
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)लंबे समय से ब्रिटेन में एक बड़ी डील करने की कोशिश कर रहे थे. अब वो इस डील के करीब पहुंच गए हैं, जो विदेश में रिलायंस की अब तक की सबसे बड़ी डील होगी.
ड्रग कंपनी Boots को दिया ये ऑफर रिलायंस इंडस्ट्रीज काफी समय से वालग्रीन्स (Wallgreens) के ड्र्रग (दवा) रिटेलर ब्रांड Boots को खरीदने की कोशिश कर रही है. अब ब्लूमबर्ग ने खबर दी है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और बायआउट फर्म Apollo Global Management Inc. ने इसके लिए एक बाइंडिंग ऑफर पेश किया है. अब अगर ये डील पूरी हो जाती है तो ये रिलायंस की अब तक की सबसे बड़ी विदेशी डील होगी. Boots दुनिया की सबसे बड़ी ड्रग रिटेलर कंपनियों में से एक है.
इसे भी देखें : संपत्ति में गौतम अडानी से फिर आगे निकले मुकेश अंबानी, ये है Top-10 Billionaires की लिस्ट
खबर के मुताबिक रिलायंस ने कंपनी को खरीदने के लिए 5 अरब पाउंड यानी करीब 48,123 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है. हालांकि ये डील रिलायंस के लिए इतनी आसान नहीं थी...
ब्रिटिश-गुजराती Issa Bros ने रोक रखी थी राह मुकेश अंबानी मूल रूप से गुजरात से हैं. उनकी इस डील की राह को भी ब्रिटिश-गुजराती भाइयों इस्सा ब्रदर्स ने रोक रखा था. दरअसल Boots के लिए पहले राउंड की बोली में सबसे बड़ी बिड Issa Bros ने सब्मिट की थी. भारत के भरूच से वास्ता रखने वाले Mohsin Issa और Zuber Issa ने अपनी Euro Garages कंपनी के माध्यम से इस डील के लिए बोली लगाई थी. ये यूरोप की बड़ी पेट्रोल पंप कंपनियों में से एक है. साथ ही इन भाइयों के पास ब्रिटेन की सुपर मार्केट चेन कंपनी Asda और रेस्टोरेंट चेन कंपनी Leon भी हैं.
दोनों भाई ने TDR Capital के साथ मिलकर इस अधिग्रहण के लिए बोली लगाई थी, लेकिन अब उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है. क्योंकि उन्हें Walgreens का वैल्यूएशन ज्यादा लगा. इस बीच ब्रिटेन में कर्ज महंगा हुआ है जिससे उनके लिए इस डील के लिए ऋण जुटाना भी मुश्किल होने वाला था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.












