
चलती ट्रेन में आग, खिड़की से कूदकर बचाई जान... पतालकोट एक्सप्रेस के 150 यात्रियों के लिए 'भगवान' बने यशपाल
AajTak
आगरा के भांडई रेलवे स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियों में अचानक से आग लग गई. इस हादसे में 11 लोग झुलसे हैं. यात्रियों से खचाखच भरी दो बोगियों के अलावा यह आग और भी फैल सकती थी और एक बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन गेटनमैन की सूझबूझ से 150 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया.
25 अक्टूबर की तारीख... पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन पंजाब के फरीदकोट से मध्य प्रदेश के सियोनी जा रही थी. रोजाना की तरह ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी. तभी दोपहर 3 बजकर 37 मिनट पर अचानक से आगरा से 10 किलोमीटर दूर भांडई स्टेशन के पास ट्रेन की दो जनरल बोगियों में चीख-पुकार मच गई. कारण था आग. दरअसल, ट्रेन में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी. ट्रेन को तुरंत रोका गया और यात्री अंदर से बाहर निकलने लगे. कुछ यात्रियों ने तो खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई.
हालांकि, इस हादसे में 11 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए. लेकिन उनकी जान बच गई. तुरंत घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, मौके पर पहुंचे रेल प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेन के कोचों में लगी आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया. तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
आखिर आग लगी कैसे इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन जिस शख्स की वजह से यह बड़ा हादसा कम में ही टल गया वो कोई और नहीं बल्कि रेलवे गैटमैन है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, फाटक 487 पर तैनात गेटमैन यशपाल सिंह ने ट्रेन से धुआं उठते देख लिया था. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन के दोनों डिब्बों की विद्युत सप्लाई काट दी. दोनों कोच को फिर ट्रेन से अलग कर दिया गया. अगर समय पर गेटमैन धुआं उठने की सूचना नहीं देता तो शायद कोई बड़ी अनहोनी हो जाती. बताया जा रहा है कि उस समय उन दो बोगियों में 150 से ज्यादा यात्री सवार थे.
सेना से रिटार्यड यशपाल सिंह जो कि भारतीय रेलवे में गेटमैन हैं, उन्होंने बताया कि 3.35 मिनट पर पातालकोट ट्रेन भांडई स्टेशन पर पहुंची. उन्होंने ट्रेन के चौथे कोच से धुआं उठता देखा. यह जनरल बोगी थी. लेकिन ट्रेन में मौजूद किसी भी यात्री को इस बात की भनक नहीं लगी कि वहां क्या हो रहा है. उन्होंने बताया, ''मैंने धुआं देखते ही स्टेशन मास्टर हरिदास को इसकी सूचना दी. हरिदास ने फिर कंट्रोल रूम को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद ट्रेन नियंत्रक ने तुरंत ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) प्रभारी को अप और डाउन दिशा की सभी ट्रेनों की बिजली आपूर्ति बंद करने और ट्रेन को तुरंत रोकने का निर्देश दिया.''
3 बजकर 37 मिनट पर ट्रेन को रोका गया. तब तक आग तेजी से फैलने लगी. यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकलने लगे. बाहर निकलने में मुश्किल भी हो रही थी. लेकिन जान का सवाल था. इसलिए कुछ लोगों ने तो खिड़की से ही छलांग लगा दी. फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, RPF और SPART मौके पर पहुंचे.
यात्रियों के बाहर निकलते ही ट्रेन पर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 11 लोग हालांकि, इस हादसे में आग से झुलस गए. राहुल कुमार (18), मोहित (25), शिवम (18) मनोज कुमार (34), हरदयाल (59), मनीराम (45), रामेश्वर (29), गौरव (22), सिद्धार्थ (18) हितेश (17) और विकास (17) इस हादसे में घायल हो गए.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.





